अच्छी खबर : दक्षिण जसपुर में 123 हे. में बनेगा जू, पिंजरे वाले कैंटर से सफारी कर सकेंगे पर्यटक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तराई पश्चिमी वन प्रभाग ने दक्षिण जसपुर में जू कम सफारी प्रोजेक्ट तैयार किया है। इस क्षेत्र में अफ्रीका की तरह ही पिंजरानुमा कैंटर से पर्यटकों को सफारी कराई जाएगी। यह जू 123 हेक्टेयर में बनेगा जो पूरी तरह से कवर होगा। तराई पश्चिमी वन प्रभाग ने मानचित्र तैयार कर मंजूरी के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है।
जू-कम सफारी के लिए 123 हेक्टेयर वन भूमि में से 20 हेक्टेयर में बाघ, 20 हे. में तेंदुए और 30 हे. में शाकाहारी वन्यजीव रखे जाएंगे। शेष हिस्से में बायोडायवर्सिटी पार्क बनाया जाएगा। रामनगर आने वाले पर्यटक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के सभी जोनों और सीतावनी के अलावा दक्षिणी जसपुर में भी सफारी कर सकेंगे।
जू-कम सफारी का प्रस्ताव सेंट्रल जू ऑथॉरिटी को भेज दिया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही जू-कम सफारी का काम शुरू किया जाएगा।
- हिमांशु बागरी, डीएफओ, तराई पश्चिमी वन प्रभाग
बाजपुर में बनेगा राज्य का पहला प्रवासी पक्षी सामुदायिक रिजर्व
राज्य में बनने वाले पहले माइग्रेटरी बर्ड कम्युनिटी रिजर्व (प्रवासी पक्षी सामुदायिक रिजर्व) के लिए बाजपुर में जमीन चिह्नित कर ली गई है। शासन से सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद वन विभाग भूमि की तलाश कर रहा था। अब विभाग ने अपनी रिपोर्ट बनाकर भेज दी है।
11 अगस्त को प्रमुख सचिव वन आनंदवर्धन ने राज्य में माइग्रेटरी बर्ड कम्युनिटी रिजर्व बनाने को सैद्धांतिक स्वीकृति दी थी। प्रमुख वन संरक्षक ने इसके लिए जमीन का चयन किए जाने की बात कही थी। बताया था कि बर्ड कम्युनिटी रिजर्व में प्रवासी पक्षियों के लिए जलाशय बनाए जाएंगे। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
उन्होंने तराई केंद्रीय वन प्रभाग के डीएफओ को निर्देश देकर जल्द जमीन चिह्नित करने को कहा था। वन विभाग ने रिहायशी इलाके व जलाशयों से सटे क्षेत्र में जमीन देखकर प्रमुख वन संरक्षक को रिपोर्ट भेज दी है।
माइग्रेटरी बर्ड कम्युनिटी रिजर्व के लिए बाजपुर में निजी जमीन को चिह्नित किया गया है। वन विभाग ही इसे बनाकर देखरेख करेगा। रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
-टीआर बिजुलाल, डीएफओ
------------------