फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : year 2021 will bring new things for tehri lake

एक्सक्लूसिव : टिहरी झील के लिए नई सौगात लेकर आ रहा नया साल, पर्यटन के क्षेत्र में मिलेगी नई पहचान

Mon, 14 Dec 2020 10:23 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal गंगादत्त थपलियाल, अमर उजाला, नई टिहरी
गंगादत्त थपलियाल, अमर उजाला, नई टिहरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 14 Dec 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : year 2021 will bring new things for tehri lake
- फोटो : File Photo

नया साल जनवरी 2021 टिहरी झील सहित जिले के लिए नई उम्मीदें लेकर आ रहा है। पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए ली- रॉय कंपनी टिहरी झील में फ्लोटिंग हट्स, फ्लोटिंग मरीना, बार्ज बोट और थ्री स्टार टिहरी लेक रिजॉर्ट का संचालन शुरू करेगी। इसके एवज में कंपनी प्रत्येक वर्ष सरकार को सवा करोड़ का राजस्व देगी।

विज्ञापन


झील क्षेत्र में करोड़ों की लागत से बनी इन योजनाओं के धरातल पर उतरने से टिहरी को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। देश-विदेश से सैलानी झील में रोमांच का सफर करने टिहरी पहुंचेंगे। पर्यटकों को टिहरी झील का दीदार कराने के लिए ली-रॉय कंपनी ने टूर पैकेज भी तैयार किया है।
विज्ञापन


42 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली टिहरी बांध की झील को संवारने के लिए कोटी कालोनी में 20 करोड़ की लागत से साहसिक खेल अकादमी का निर्माण किया गया है। झील का दीदार करने को आने वाले सैलानियों के लिए झील में फ्लोटिंग मरीना (चलता-फिरता रेस्टोरेंट), पर्यटकों को ठहरने को 20 फ्लोटिंग हट्स, बांध प्रभावितों को आरपार जाने को बार्ज बोट और थ्री स्टार टिहरी लेक रिजॉर्ट का निर्माण वर्ष 2015-16 में करवाया था, लेकिन इन योजनाओं के संचालन के लिए सरकार को पीपीपी मोड पर पार्टनर नहीं मिल पा रहा था। वर्ष 2017 में सरकार ने वैकल्पिक तौर पर फ्लोटिंग हट्स, रिजॉर्ट को गढ़वाल मंडल विकास निगम दिया था। बावजूद बार्ज बोट, फ्लोटिंग मरीना संचालन के इंतजार में झील किनारे खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल इंतजार के बाद अब सरकार ने दिल्ली की ली-रॉय कंपनी को फ्लोटिंग हट्स, फ्लोटिंग मरीना, बार्ज बोट और थ्री स्टार टिहरी लेक रिजॉट पीपीपी मोड पर 30 साल की लीज पर दे दिया है। शासन स्तर पर इनके  संचालन का अनुबंध हो चुका है।

ली-रॉय कंपनी ने करोड़ों की लागत से तैयार इन परिसंपत्तियों को हैंडओवर लेकर उनकी साज सज्जा की तैयारी शुरू कर दी है। ली-रॉय कंपनी प्रत्येक वर्ष सरकार को सवा करोड़ का राजस्व देगा। साथ ही प्रत्येक वर्ष इस धनराशि में पांच फीसदी की वृद्धि भी की जाएगी।

होटल क्षेत्र की अग्रणी कंपनी है ली-राय

होटल चेन चलाने वाली ली-रॉय कंपनी के दिल्ली, उदयपुर, हरिद्वार, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल में नामी गिरामी होटल है। देश-विदेश से सैलानी ली-रॉय कंपनी के होटलों में ठहरने को पहुंचते हैं। कंपनी पर्यटकों को टूर पैकेज पर पर्यटक स्थलों की सैर करवाती है। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी के टूर पैकेज से पर्यटक टिहरी झील का दीदार करने यहां पहुंचेंगे। 

जनवरी के तृतीय सप्ताह से कंपनी टिहरी झील में फ्लोटिंग हट्स, फ्लोटिंग मरीना, बार्ज बोट और थ्री स्टार टिहरी लेक रिजॉट का संचालन विधिवत शुरू कर देगी। कंपनी बार्ज बोट का उपयोग किस कार्य के लिए करेगी। इस पर अभी निर्णय लिया जाना है। सवा करोड़ का राजस्व कंपनी प्रति वर्ष सरकार को देगी।
- मनदीप गांधी, निदेशक ली रॉय कंपनी नई दिल्ली

ली रॉय कंपनी को फ्लोटिंग हट्स, फ्लोटिंग मरीना, बार्ज बोट और थ्री स्टार टिहरी लेक रिजॉट पीपीपी मोड पर दिया गया है। कंपनी इन दिनों सभी परिसंपत्तियों की साज सज्जा कर रही है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही संचालन शुरू करेगी।
- सोबत सिंह राणा, जिला साहसिक खेल अधिकारी टिहरी

14 टन है बार्ज बोट की क्षमता

टिहरी झील में साढ़े चार करोड़ की लागत से बने बार्ज बोट की क्षमता 14 टन है। इसमें कार और ट्रक भी झील के आरपार ले जाए जा सकते हैं। बार्ज पर 130 हार्स पावर के दो इंजन लगे हुए हैं। तत्कालीन समय में बार्ज बोट झील के आरपार बसे गांवों में वाहन ले जाने के लिए बनाया गया था, लेकिन बीते 8 नवंबर को डोबरा-चांठी पुल का लोकार्पण होने के बाद वाहनों का संचालन अब पुल से हो रहा है। ऐसे में ली-रॉय कंपनी बार्ज बोट का क्या उपयोग करेगी इस पर अभी संशय बना हुआ है।

फ्लोटिंग मरीना में दो घंटे तक चली थी कैबिनेट बैठक

ढाई करोड़ की लागत से टिहरी झील में उतारी गई फ्लोटिंग मरीना (चलता-फिरता रेस्टोरेंट) में 16 मई 2018 को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में दो घंटे तक कैबिनेट बैठक भी आयोजित की गई थी। 7 मई 2019 को टिहरी झील का जलस्तर कम होने से फ्लोटिंग मरीना का एक हिस्सा टेढ़ा होकर झील में डूब गया था, जिसे बाद में लोनिवि के इंजीनियरों की टीम ने झील से बाहर निकाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed