फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : Work started at UIDAI center in Dehradun, Mussoorie Express running on track after two months

काम की बात : देहरादून में यूआईडीएआई केंद्र में शुरू हुआ काम, दो माह बाद पटरी पर दौड़ी मसूरी एक्सप्रेस

Wed, 23 Jun 2021 12:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 23 Jun 2021 12:18 PM IST
सार

रेलवे बोर्ड की ओर से अनुमति मिलने के बाद मंगलवार से देहरादून-पुरानी दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस का संचालन शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन
uttarakhand news : Work started at UIDAI center in Dehradun, Mussoorie Express running on track after two months
यूआईडीएआई

विस्तार

आधार कार्ड बनाने व सुधार के लिए निरंजनपुर में संचालित यूआईडीएआई केंद्र में कामकाज शुरू हो गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड कर्फ्यू में केंद्र बंद किया गया था। 

विज्ञापन


सभी काम किए जा रहे हैं
सुबह 8:30 बजे से शाम पांच तक खुलने वाले केंद्र में आधार में पता अपडेट कराना, मोबाइल नंबर, ईमेल, फोटो या बॉयोमेट्रिक अपडेट कराने तक के सभी काम किए जा रहे हैं। साथ ही नाम, लिंग और जन्मतिथि में बदलाव भी कराया सकता है।
विज्ञापन


निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा
इसके लिए यूआईडीएआई की ओर से निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा। सप्ताह के पांच दिन खुलने वाले केंद्र की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आप यूआईडीएआई की साइट से अपना अप्वाइंटमेंट बुक करके भी आ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो माह बाद पटरी पर दौड़ी मसूरी एक्सप्रेस
देहरादून से पुरानी दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अब आने जाने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। रेलवे बोर्ड की ओर से अनुमति मिलने के बाद मंगलवार से देहरादून-पुरानी दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस का संचालन शुरू कर दिया गया है। 

देहरादून से संचालित होने वाली ज्यादातर ट्रेनों का संचालन शुरू  कर दिया गया
स्टेशन अधीक्षक (संचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि देहरादून से संचालित होने वाली ज्यादातर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। सिर्फ देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस, देहरादून-  उज्जैन एक्सप्रेस और देहरादून-अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के संचालन की अनुमति नहीं दी गई है।


रेलवे की ओर से कोरोना गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है
देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी, जनशताब्दी के अलावा देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस, देहरादून- काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस, देहरादून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस, देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस,  देहरादून-गोरखपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस समेत ज्यादातर ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दे दी गई है। कोरोना का संक्रमण न हो इसको लेकर रेलवे की ओर से गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed