{"_id":"66ec4d5c4c44a2b8710f6e47","slug":"uttarakhand-news-way-is-cleared-for-increase-in-salary-allowances-of-mlas-governor-approves-the-bill-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: विधायकों के वेतन भत्तों में बढ़ोतरी का रास्ता साफ, राज्यपाल ने विधेयक को दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: विधायकों के वेतन भत्तों में बढ़ोतरी का रास्ता साफ, राज्यपाल ने विधेयक को दी मंजूरी
Thu, 19 Sep 2024 09:43 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 19 Sep 2024 09:43 PM IST
सार
Uttarakhand News: विविध संशोधन विधेयक के तहत विधायकों, पूर्व विधायकों, नेता प्रतिपक्ष के वेतन, भत्तों, पेंशन पारिवारिक पेंशन और कई अन्य सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
उत्तराखंड में विधायकों के वेतन भत्तों में बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो गया है। राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह(सेनि.) ने विविध संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है। गैरसैंण विधानसभा सत्र में सरकार ने विधेयक पारित किया था। इसके अलावा राज्यपाल ने उत्तराखंड (उप्र जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950) विधेयक 2024 को भी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
Uttarakhand: दंगारोधी विधेयक को राजभवन से मंजूरी, अब दंगईयों से ही होगी क्षतिग्रस्त संपत्ति की पूरी भरपाई
विज्ञापन
विविध संशोधन विधेयक के तहत विधायकों, पूर्व विधायकों, नेता प्रतिपक्ष के वेतन, भत्तों, पेंशन पारिवारिक पेंशन और कई अन्य सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। रेलवे कूपन, डीजल पेट्रोल, पारिवारिक भत्ता, जीपीएफ की लागू दर पर लोन व राज्य कर्मचारियों की भांति कैशलेस इलाज के लिए गोल्डन कार्ड की सुविधाएं मिलेंगी। विधायक विदेश में उपचार करा सकेंगे।
विज्ञापन