{"_id":"65f6890ed413c7fa450a0abc","slug":"uttarakhand-news-villagers-boycotted-lok-sabha-elections-in-karnaprayag-put-up-posters-no-road-no-vote-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क नहीं तो वोट नहीं: कर्णप्रयाग में ग्रामीणों ने किया लोकसभा चुनाव का बहिष्कार, गांव में लगाए पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क नहीं तो वोट नहीं: कर्णप्रयाग में ग्रामीणों ने किया लोकसभा चुनाव का बहिष्कार, गांव में लगाए पोस्टर
Sun, 17 Mar 2024 11:43 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 17 Mar 2024 11:43 AM IST
सार
Uttarakhand News: ग्रामीण लंबे समय से गांव में सड़क और कई जगहों पर डामरीकरण की मांग कर रहे हैं। लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी ने इसकी सुध नहीं ली है।
विज्ञापन
चुनाव का बहिष्कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में आगामी 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होने हैं। वहीं, कर्णप्रयाग के किमोली और पारतोली के ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। ग्रामीणों ने गांव में सड़क नहीं तो वोट नहीं के पोस्टर लगाए हैं। उन्होंने लिखा कि जनप्रतिनिधियों को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड में आचार संहिता लागू...रहेंगे ये प्रतिबंध, इन बातों का जरूर रखें ध्यान
विज्ञापन
दरअसल, ग्रामीण लंबे समय से गांव में सड़क और कई जगहों पर डामरीकरण की मांग कर रहे हैं। लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी ने इसकी सुध नहीं ली है। जिसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।
विज्ञापन