फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Uttarakhand raksha Abhiyan gave Tahrir against makers of web series Tandav

देहरादून: वेब सीरीज तांडव के निर्माताओं के खिलाफ उत्तराखंड रक्षा अभियान संगठन ने दी तहरीर

Wed, 20 Jan 2021 12:35 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 20 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news: Uttarakhand raksha Abhiyan gave Tahrir against makers of web series Tandav
तहरीर देते उत्तराखंड रक्षा अभियान संगठन के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड रक्षा अभियान संगठन की ओर से वेबसीरिज तांडव के निर्माता, निर्देशक के खिलाफ तहरीर दी है। संगठन के संयोजक हरी किशन किमोठी और समाजसेवी दर्शन भारती ने कहा कि वेबसीरिज में कई दृश्य ऐसे हैं, जिनसे हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने वेबसीरिज पर रोक लगाने के साथ ही ओटीटी प्लेटफार्म प्राइम वीडियो के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने की मांग की। 

विज्ञापन


कलाकारों पर हो कार्रवाई 
जनहित ब्राहमण महासभा की विशेष बैठक प्रेमनगर स्थित एमडीडीए पार्क में की गई। इसमें अमेजन वेब सीरीज ‘तांडव’ का विरोध किया गया। महासभा केअध्यक्ष पंडित केवल शुक्ला ने कहा कि वेब सीरीज में हिंदू धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है। सीरीज में भगवान शिव और जातियों में वैमनस्य बढ़ाने वाले दृश्य हैं। इस कृत्य से ब्राह्मण महासभा एवं उत्तराखंड का समस्त हिंदू समाज आहत है। इस सीरीज को जल्द से जल्द बैन करके निर्माता और कलाकारों पर कार्रवाई करने की जरूरत है। इस अवसर पर उदय राज पांडे, महेश शुक्ला, पंडित दिनेश गौतम, माधव उपाध्याय, पंडित महेश पांडे आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


प्रसारण पर रोक की मांग 
श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर वेब सीरीज तांडव के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वेब सीरीज में सनातन धर्म व हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया गया है। जिससे सनातन धर्म के अनुयायियों की भावनाओं को गहरा आघात लगा है। इस तरह के कृत्यों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विनोद मिश्रा व आचार्य पंडित विष्णु शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म को अपमानित करने वाली वेब सीरीज को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वेब सीरीज को प्रतिबंधित करने के लिए सरकार तुरंत कदम उठाए। ज्ञापन देने वालों में पवनकृष्ण शास्त्री, राजेंद्र बालियान, अश्विनी सैनी, सुनील प्रजापति, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तांडव के खिलाफ लगाया सांकेतिक जाम 
मंगलवार को लक्सर रोड पर अजीतपुर में भैरव सेना ने वेब सीरीज तांडव के खिलाफ सांकेतिक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। भैरव सेना के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि वेब सीरीज बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। जिला अध्यक्ष चरणजीत पाहवा ने कहा कि वेब सीरीज से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। देवी देवताओं का अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए देशद्रोही ताकतें पैसा देती हैं। उन्होंने कहा कि वेब सीरीज के डायरेक्टर, एक्टर आदि पर मुकदमा दर्ज किया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो भैरव सेना सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। प्रदर्शन करने वालों में मोहित चौहान, राहुल कश्यप, सोनू, राज उपाध्याय, पारुल उपाध्याय, विजेंदर पंवार, रवि कश्यप, सागर कश्यप, आकाश उपाध्याय आदि मौजूद रहे। सेना के कार्यकर्ता आज बुधवार ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed