फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : Uttarakhand on top ten in sex ratio at national level

राष्ट्रीय स्तर पर लिंगानुपात में उत्तराखंड टॉप टेन में शामिल, 30 जिलों में पांच जिले शामिल

Fri, 01 Jan 2021 12:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 01 Jan 2021 12:48 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news :  Uttarakhand on top ten in sex ratio at national level
लिंगानुपात में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड टॉप टेन की सूची में शामिल - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने कहा कि लिंगानुपात में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड टॉप टेन की सूची में शामिल हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर टॉप 30 जिलों में प्रदेश के पांच जिले शामिल हुए हैं।

विज्ञापन


महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेश के लिए गौरव का विषय है कि उत्तराखंड लिंगानुपात में राष्ट्रीय स्तर पर टॉप 10 राज्यों में नौवें स्थान पर आ गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रबुद्ध जनता और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत जो कार्य किए गए । इसी का परिणाम है कि इसमें तेजी से सुधार हुआ है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 17 सितंबर 2017 को इसके लिए देहरादून से हरिद्वार तक खुद साइकिल यात्रा निकाली थी। जिसमें देहरादून से हरिद्वार तक साइकिल चलाकर प्रदेश की जनता को संदेश दिया गया कि बेटियों को हर क्षेत्र में आगे लाने व प्रदेश की जनता को बेटियों को बोझ न समझकर बेटों के समान स्थान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा प्रदेशभर में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है। बेटी के जन्म उत्सव पर सरकार की ओर से परिवार को वैष्णवी किट दिए जाने के साथ ही बालिकाओं के जन्म पर जन्म उत्सव मनाया जा रहा है।

राष्ट्रीय स्तर पर टॉप 30 जिलों में शामिल जिले 

राष्ट्रीय स्तर पर टॉप 30 जिलों में उत्तराखंड के 5 जिले शामिल हुए हैं। जिसमें बागेश्वर छठे, अल्मोड़ा 13वें, चंपावत 22वें, देहरादून 24 एवं उत्तरकाशी 25वें स्थान पर है।


24 जनवरी को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिले होंगे सम्मानित 

राज्य मंत्री ने कहा कि विभाग की समीक्षा बैक में यह तय किया गया है कि जिन जिलों ने लगातार 3 वर्षों तक बालिका लिंग अनुपात में सर्वश्रेष्ठ कार्य किया है उन्हें 24 जनवरी राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विभाग द्वारा सम्मानित किया जाएगा। राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश के दो जिलों देहरादून और ऊधमसिंह नगर को पूर्व में बालिका लिंगानुपात में बढ़ोतरी के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed