{"_id":"60ec17d08ebc3e4dfd6a26a4","slug":"uttarakhand-news-utility-accident-in-tehri-two-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरीः यूटिलिटी के अनियंत्रित होकर टक्कर लगने से बकरी चरा रही लड़की की मौत, चालक ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरीः यूटिलिटी के अनियंत्रित होकर टक्कर लगने से बकरी चरा रही लड़की की मौत, चालक ने भी दम तोड़ा
Mon, 12 Jul 2021 03:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 12 Jul 2021 03:57 PM IST
सार
टिहरी जिले के तहसील धनोल्टी के अंतर्गत तेवा गांव के पास सोमवार को एक यूटिलिटी अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
यूटिलिटी हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टिहरी जिले के जौनपुर ब्लॉक के थत्यूड़ बंगसील मोटर मार्ग में यूटिलिटी के अनियंत्रित होकर टक्कर लगने से बकरी चरा रही लड़की की मौत हो गई। वहीं यूटिलिटी चालक सचेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ने सीएमआई अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
टिहरी जिले के तहसील धनोल्टी के अंतर्गत तेवा गांव के पास सोमवार को यूटिलिटी अनियंत्रित हो गई। वाहन की टक्कर लगने से बकरी चरा रही लड़की की मौत हो गई। वहीं गाड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना थत्यूड़ एसआई पिंकी तोमर ने बताया कि लगभग सोमवार सुबह 10:30 बजे यूटिलिटी गांव ओंतड़ से शटरिंग लेकर थत्यूड़ आ रही थी। इस दौरान यूटिलिटी अनियंत्रित हो गई। वाहन की टक्कर से तेवा गांव के पास बकरी चुगा रही सीतु उम्र 15 वर्ष पुत्री स्व. सबलू ग्राम तेवा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
मौके पर ही यूटिलिटी की टक्कर से तीन बकरियां भी मर गईं। सूचना मिलते ही ग्रामीण तुरंत पहुंचे और स्थानीय पुलिस व 108 को सूचना देकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ लाया गया।
लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने सीतु को मृत घोषित कर दिया व गाड़ी चालक सचेंद्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर देहरादून सीएमआई रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान चालक की भी मौत हो गई।