फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Uproar over rumors of making state miniter dhan singh rawat caretaker CM

उत्तराखंड: धनसिंह को कार्यवाहक सीएम बनाने की अफवाह से हंगामा

Tue, 02 Jun 2020 04:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 02 Jun 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: Uproar over rumors of making state miniter dhan singh rawat caretaker CM
dhan singh rawat - फोटो : File Photo

उत्तराखंड मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के सेल्फ होम क्वारंटीन को लेकर सोशल मीडिया पर उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत को कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनाए जाने की अफवाह पर भाजपा की सियासत में खासा बवाल मचा रहा।

विज्ञापन


प्रदेश ने जहां इसे विपक्ष का दुष्प्रचार करार दिया, वहीं इस पोस्ट से नाराज राज्यमंत्री ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सोमवार को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों को 14 दिन होम क्वारंटीन होने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर इसे लेकर तमाम पोस्ट वायरल हुई। इस बीच एक पोस्ट उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धनसिंह को कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना को लेकर भी वायरल हुई। सियासी गलियारों से होते हुए इसक सूचना जब उच्च शिक्षा राज्यमंत्री तक पहुंची तो उन्होंने अपने फेसबुक पर इसका खंडन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पुलिस प्रशासन को कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। राज्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री सेल्फ क्वारंटीन हैं, लेकिन वो वीडियो कांफ्रेंसिंग और फोन के माध्यम से सभी मंत्रियों, विधायकों और उच्चाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed