फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : upnl worker on strike from today

उत्तराखंडः उपनलकर्मी आज और कल कार्यबहिष्कार पर, स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ रहा असर

Mon, 22 Feb 2021 12:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 22 Feb 2021 12:58 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : upnl worker on strike from today
दो दिवसीय कार्यबहिष्कार पर उपनलकर्मी - फोटो : अमर उजाला

प्रदेशभर में सोमवार से उपनलकर्मी (उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि.) दो दिवसीय कार्यबहिष्कार पर हैं। इसका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से राजधानी में मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी पंजीकरण से लेकर मरीजों की देखरेख में बड़ी तादात में उपनलकर्मी शामिल हैं। 

विज्ञापन


कोरोना काल में रखे गए पीआरडी और उपनल कर्मचारियों ने दून अस्पताल में हड़ताल शुरू कर दी है। जिसकी वजह से तमाम दिक्कतें पैदा हो रही है। पंजीकरण में हाथ से पर्चे बनाने पड़ रहे हैं। कोरोना की जांच नहीं हो रही हैं। सामान्य जांच भी बाधित है।
विज्ञापन


वहीं समान कार्य समान वेतन को लेकर नियमितीकरण जैसी मांगों को लेकर कुछ कर्मचारी एकता विहार में धरने में बैठे हैं। उनका दो दिवसीय कार्य बहिष्कार प्रदेश भर का है। दून अस्पताल में इमरजेंसी के बाहर पीआरडी कर्मचारी भी आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि कोरोना काल में उनसे सेवाएं ली गई, लेकिन अस्पताल प्रबंधन और सरकार उनकी कोई सुध नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा का वार्डों के रखरखाव और सफाई व्यवस्था, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी की जांच भी प्रभावित हो रही हैं। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपनल के माध्यम से बड़ी संख्या में कर्मचारी तैनात हैं। वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस स्थिति से निपटने के लिए सभी अतरिक्त व्यवस्था की गई है।

गौरतलब है कि उपनल कर्मचारी महासंघ ने 22 और 23 फरवरी को प्रदेशभर में कार्यबहिष्कार का एलान किया है। उपनल महासंघ के प्रदेश महामंत्री हेमंत रावत ने बताया कि हाईकोर्ट द्वारा उपनल कर्मचारियों को नियमित करने और समान कार्य के लिए समान वेतन का आदेश जारी किया जा चुका है, लेकिन अब तक इसका पालन नहीं किया जा रहा है।

डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई गई है। इसके अलावा नियमित कर्मचारियों से भी अतिरिक्त काम लेने का निर्णय लिया गया है। 

पौड़ी में भी उपनल कर्मियों को कार्य बहिष्कार आज से

पौड़ी में भी उपनल कर्मी समान कार्य, समान वेतन और नियमितीकरण की मांग को लेकर सोमवार से दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू पर हैं। संघ के जिलाध्यक्ष भारतेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि 22 और 23 फरवरी को दो दिवसीय कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

 

उन्होंने सभी उपनल कर्मचारियों से कार्य बहिष्कार करते हुए देहरादून में होने वाले प्रदर्शन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है। नेगी ने बताया कि पिछले लंबे समय से समान कार्य के लिए समान वेतन देने व नियमितीकरण की मांग की जा रही है, लेकिन प्रदेश सरकार कर्मचारियों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed