फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Union Minister Sanjay Shamrao Dhotre start 5 Star Villages scheme in 50 Villages

उत्तराखंड: 50 गांवों में फाइव स्टार विलेज योजना शुरू, केंद्रीय संचार राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने दिया तोहफा

Tue, 01 Dec 2020 11:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 01 Dec 2020 11:05 PM IST
सार

  • डाक विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय संचार राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने दिया तोहफा
  • चयनित गांवों में डाक उत्पाद, सेवाएं और विभागीय योजनाओं का पहुंचाया जाएगा लाभ

विज्ञापन
Uttarakhand news: Union Minister Sanjay Shamrao Dhotre start 5 Star Villages scheme in 50 Villages
फाइव स्टार विलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड डाक विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय संचार एवं शिक्षा राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने प्रदेश के 50 गांवों में फाइव स्टार विलेज योजना का शुभारंभ किया। इसमें देहरादून जिले के आठ गांव भी शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री धोत्रे ने कहा कि योजना के माध्यम से चयनित गांवों में हर ग्रामीण तक डाक उत्पाद व विभागीय योजना एवं सेवाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। 

विज्ञापन


उन्होंने उत्तराखंड को सुकन्या समृद्धि योजना में दूसरा स्थान प्राप्त होने पर सराहना की। घंटाघर स्थित चीफ पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने अधिकारियों से विभागीय योजनाओं की जानकारी ली। प्रवर डाक अधीक्षक अनसूया प्रसाद चमोला ने इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंकिंग, सुकन्या योजना, सीएससी, बचत खाते, गंगाजल सेवा व अन्य योजनाओं की प्रगति के बारे में बताया। केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड डाक विभाग की ओर से देशभर में पवित्र गंगाजल को पहुंचाने की सेवा की सराहना की। 
विज्ञापन



उन्होंने सुकन्या योजना के लाभार्थियों को बैंक पासबुक भी सौंपी। मंत्री ने बताया कि फाइव स्टार विलेज योजना में गांवों में प्रगति की समीक्षा के लिए स्टार रैंकिंग दी जाएगी। फाइव स्टार मिलने पर योजना शत प्रतिशत पूरी मानी जाएगी। इससे पूर्व चीफ पोस्टमास्टर जनरल उत्तराखंड अंजली आनंद ने केंद्रीय मंत्री धोत्रे को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक अधीक्षक राजेश कुमार बिनवाल ने किया। इस अवसर पर निदेशक डाक सेवाएं सुनील कुमार राय व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

योजना में इन गांवों का हुआ चयन

देहरादून : इमलीखेड़ा, पनियाला, शेरपुर, राजावाला, भाऊवाला, नथुवावाला, नकरौंदा, छिद्दरवाला।
नैनीताल : कुंडा, मझरा आनंद सिंह, सूर्यनगर, शांतिपुरी, पट्टापानी, खेमपुर, नंदपुर।
पौड़ी : संगलाकोटी, सुमाड़ी, डुंगरीपंथ, कुमरानू, मंदोली, चौखाल, बौंसाल तल्ला।
टिहरी : पुजारगांव, बौन, पंगार, नागदेव कुड़ियालगांव, रमोलगांव, स्यांसू, गोमुख।
पिथौरागढ़ : कुनलता, मूनाकोट, बड़ालू, खिरमांडे, बगड़तोली, जाखपंत, गौरीहाट। 
अल्मोड़ा : असों मल्लाकोट, दरमाण तिखून, खेती, चरचालीखान, कपकोटी, देवल चौड़ा, कुलान्टेश्वर।
चमोली : गाड़ी, सेमा, बछेर, कार्ण्डई, चिरबटिया, सौराखाल, मींगगधेरा।

मंत्री ने लक्ष्य बढ़ाने की दी नसीहत 
केंद्रीय मंत्री धोत्रे ने डाक विभाग के अधिकारियों से कहा कि केंद्र सरकार के दिए लक्ष्यों तक सीमित न रहें, बल्कि जिला व प्रदेश स्तर पर निर्धारित लक्ष्य से आगे बढ़ें। यह आपकी क्षमताओं को दर्शाएगा। उन्होंने कहा कि डाक विभाग एकमात्र ऐसा विभाग है जिसकी पहुंच दूरस्थ क्षेत्र तक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed