फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: ukd cm house march on land-law and unemployed pharmacist march on various demands today

उत्तराखंड: भू-कानून पर उक्रांद और बेरोजगार फार्मेसिस्ट का विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच आज 

Tue, 14 Dec 2021 09:57 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 14 Dec 2021 09:57 AM IST
सार

बेरोजगार प्रशिक्षित डिप्लोमा फार्मेसिस्ट महासंघ (एलोपैथी) के बैनर तले बेरोजगार फार्मेसिस्ट नियुक्ति समेत विभिन्न मांगों को लेकर आज  मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे।

विज्ञापन
uttarakhand news: ukd cm house march on land-law and unemployed pharmacist march on various demands today
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री सुनील ध्यानी ने कहा कि सिविल सोसाइटी की ओर से प्रदेश में सख्त भू-कानून की मांग को लेकर 10 दिसंबर से एक हजार किलोमीटर की यात्रा शुरू होनी थी, लेकिन सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन की वजह से यात्रा को स्थगित कर दिया गया था। उक्रांद समर्थित यात्रा आज मंगलवार से शुरू होगी। कार्यकर्ता गांधी पार्क में एकत्र होकर मुख्यमंत्री आवास कूच कर जनजागरण यात्रा शुरू करेंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस ने भी किया सीएम आवास कूच का समर्थन
बेरोजगार प्रशिक्षित डिप्लोमा फार्मेसिस्ट महासंघ (एलोपैथी) के बैनर तले बेरोजगार फार्मेसिस्ट नियुक्ति समेत विभिन्न मांगों को लेकर आज  मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे। फार्मेसिस्ट के सीएम आवास कूच को कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेेश गोदियाल और अन्य कार्यकर्ता भी कूच में शामिल होंगे।
विज्ञापन


महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महादेव गौड़ ने कहा कि नियुक्ति सहित विभिन्न मांगों को लेकर बेरोजगार फार्मेसिस्ट 19 अगस्त से आंदोलनरत हैं। सरकार द्वारा उनकी मांगों के संबंध में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जिससे 21 हजार बेरोजगार फार्मेसिस्ट में आक्रोश है। उन्होंने प्रदेश के सभी बेरोजगार फार्मेसिस्ट से मुख्यमंत्री आवास कूच में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पिछले 116 दिन से अपने संवर्ग को बचाने के लिए महासंघ मांग कर रहा है, बावजूद सरकार उनकी मांगों की उपेक्षा कर रही है। सरकार अगर अब भी सकारात्मक फैसला नहीं लेती तो बेरोजगार फार्मेसिस्ट का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी क्षेत्र में भी फार्मेसिस्ट शोषण का शिकार होता रहेगा। उन्होंने सभी बेरोजगार फार्मासिस्ट से अपने मेडिकल स्टोर बंद रखकर सीएम आवास कूच में पहुंचने की अपील की है। प्रदेश महामंत्री जयप्रकाश गैरोला ने निजी क्षेत्र जैसे कंपनी, शिक्षण संस्थान, अस्पताल अथवा नर्सिंग होम में कार्यरत सभी फार्मेसिस्ट से कूच को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान करने की अपील की है। सोमवार को धरना देने वालों में शैलेंद्र, जगदीश, जयप्रकाश, प्रमोद, अनकपाल, अमिता, अलीशा, सोनल, राकेश, विपुल, रविंदर आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed