फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News UJVNL made a record of electricity production in one day

Uttarakhand: यूजेवीएनएल ने एक दिन में बनाया बिजली उत्पादन का रिकाॅर्ड, विपरीत परिस्थितियों में किया बेहतर काम

Tue, 27 Aug 2024 08:16 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 27 Aug 2024 08:16 AM IST
सार

अगस्त में पिछले कुछ दिनों में निगम ने दो बार अपना सर्वकालिक एक दिन का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन किया है। निगम की स्थापना से लेकर आज तक का सबसे अधिक 2.6 करोड़ यूनिट उत्पादन किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News UJVNL made a record of electricity production in one day
electricity - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) ने अपनी स्थापना से लेकर आज तक का सर्वाधिक बिजली उत्पादन का रिकॉर्ड कायम किया है। इससे पहले 18 अगस्त को सर्वाधिक उत्पादन हुआ था, जिसे 25 अगस्त को तोड़ दिया।

विज्ञापन

यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल ने बताया, निगम ने 25 अगस्त को 2.6 करोड़ यूनिट (26.015 मिलियन यूनिट) विद्युत उत्पादन किया, जो निगम का अपनी स्थापना के बाद से अब तक का किसी भी एक दिन का सर्वाधिक उत्पादन है। अगस्त में पिछले कुछ दिनों में निगम ने दो बार अपना सर्वकालिक एक दिन का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन किया है।

विज्ञापन

सबसे पहले निगम की परियोजनाओं से 13 अगस्त को 2.5 करोड़ यूनिट उत्पादन हुआ। इसके बाद 18 अगस्त को इससे भी अधिक 2.59 करोड़ यूनिट विद्युत उत्पादन हुआ। निगम के छिबरो विद्युतगृह ने भी अभी हाल ही में 19 अगस्त को 49 लाख यूनिट विद्युत उत्पादन किया, जो निगम की स्थापना के बाद से अभी तक का एक दिन का सर्वाधिक उत्पादन है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: प्रदेश में सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए मिलेगा इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट, अब बाधा होगी दूर

डॉ. सिंघल ने कहा, हालांकि परियोजना क्षेत्रों में कहीं भारी बारिश के कारण विद्युत उत्पादन में बाधाएं आईं, तो कहीं नदियों के जलप्रवाह में पिछले वर्ष की तुलना में कमी देखी गई। फिर भी अपनी बेहतरीन कार्य संस्कृति और प्लानिंग से निगम ने विपरीत परिस्थितियों में भी रिकॉर्ड उत्पादन किया है। निगम की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए प्रबंध निदेशक ने कहा, यह उपलब्धि विद्युतगृहों की मशीनों के बेहतर संचालन, रखरखाव एवं कार्मिकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से ही संभव हुई है।

 

किस परियोजना से 25 अगस्त को कितना उत्पादन

छिबरो-4.903 मिलियन यूनिट

खोदरी-2.182 मिलियन यूनिट

ढकरानी-0.453 मिलियन यूनिट

ढालीपुर-1.198 मिलियन यूनिट

कुल्हाल-0.730 मिलियन यूनिट

व्यासी-2.930 मिलियन यूनिट

मनेरी भाली प्रथम (तिलोथ)-2.259 मिलियन यूनिट

मनेरी भाली-द्वितीय (धरासु)-6.723 मिलियन यूनिट

चीला-3.016 मिलियन यूनिट

खटीमा-0.870 मिलियन यूनिट

पथरी-0.364 मिलियन यूनिट

मोहम्मदपुर-0.139 मिलियन यूनिट

गलोगी-0.0278 मिलियन यूनिट

दुनाव-0.0135 मिलियन यूनिट

काली गंगा-प्रथम-0.057 मिलियन यूनिट

काली गंगा-द्वितीय-0.024 मिलियन यूनिट

मध्यमहेश्वर-0.118 मिलियन यूनिट

पिलंगाड-0.008 मिलियन यूनिट


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed