{"_id":"65a8f3d4a6d87cf03a083ffb","slug":"uttarakhand-news-two-people-died-after-car-fell-into-a-ditch-in-tehri-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: टिहरी में भीषण सड़क हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: टिहरी में भीषण सड़क हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत
Thu, 18 Jan 2024 03:20 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, टिहरी
अमर उजाला नेटवर्क, टिहरी
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:20 PM IST
सार
टिहरी में एक सड़क हादसा हो गया। टिहरी से देहरादून आते समय एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नरेंद्रनगर रानी पोखरी मोटरमार्ग पर बुधवार देर शाम हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम छह बजे नरेंद्रनगर से डोईवाला जा रही कार (नंबर यूके 07 बीएफ 1409) गुजराडा की ओर अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दौरान घटनास्थल के पास से एक व्यक्ति चतर सिंह ने इसकी जानकारी नरेंद्रनगर थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर थाना अध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट फोर्स के फायर सर्विस कर्मियों और एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवान के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया। अंधेरा होने और गहरी खाई के कारण आपदा कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटना स्थल से सुशील रावत (65) पुत्र स्वर्गीय शेर सिंह रावत निवासी भानियावाला घायल अवस्था पर पड़े मिले, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सड़क में पहुंचाकर जॉलीग्रांट हिमालयन हॉस्पिटल में पहुंचाया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान बीच में बंद करना पड़ा। इसके बाद आज सुबह पीड़ितों के परिजनों के साथ रेस्क्यू दोबारा शुरू किया गया।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Mussoorie Accident: मसूरी में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार, पांच लोग घायल, दो हायर सेंटर रेफर
विज्ञापन
जिसपर घटनास्थल में गाड़ी के कुछ दूरी पर संजीव बजाज (55) न्यू मार्केट डोईवाला निवासी मृत अवस्था पर मिले। जिन्हें रेस्क्यू कर यहां नरेंद्रनगर स्थित श्री देव सुमन राजकीय उप जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया। पुलिस की ओर से पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर सव परिजनों को सौंप दिया गया है।
मृतक संजीव बजाज के परिजनों ने बताया कि बुधवार को डोईवाला बाजार में साप्ताहिक अवकाश रहने के कारण दोनों लोग घूमने के लिए आए थे। मृतक सुशील रावत पूर्व में शुगर मिल डोईवाला से सेवानिवृत्ति है परिजनों द्वारा गाड़ी में तीन आदमी होने की आशंका जताई गई है। इस दौरान रेस्क्यू अभियान में लगे सुरक्षा कर्मियों के सामने कई दिक्कतें पैदा हो गई लेकिन काफी खोजबीन के पश्चात कोई व्यक्ति न मिलने से रेस्क्यू अभियान बंद कर दिया गया।