{"_id":"5ef323d18ebc3e42c62398fb","slug":"uttarakhand-news-two-government-english-medium-school-will-open-in-every-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के हर ब्लॉक में खुलेंगे दो इंग्लिश मीडियम स्कूल, शिक्षा मंत्री ने दिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के हर ब्लॉक में खुलेंगे दो इंग्लिश मीडियम स्कूल, शिक्षा मंत्री ने दिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश
Wed, 24 Jun 2020 04:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 24 Jun 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
arvind pandey
प्रदेश के हर ब्लॉक में दो इंग्लिश मीडियम स्कूल खुलेंगे। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने विभागीय अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक में इसके लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि यह स्कूल सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध होंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूल कक्षा एक से इंटरमीडिएट तक होंगे, जिसमें शिक्षा विभाग से चयनित शिक्षकों को लिया जाएगा। लेकिन इन शिक्षकों का अलग कैडर होगा।
विज्ञापन
स्कूलों के लिए चयनित स्टाफ को एजुकेशन एसटीएफ नाम दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल भी प्राइवेट स्कूलों से बेहतर शिक्षा देकर एक कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं। सरकारी स्कूलों में इस तरह की क्षमता है इस बात को स्थापित कर समाज को सरकारी स्कूलों के प्रति विश्वास दिलाना है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश भर में 95 छोटे-छोटे शिक्षा के हब विकसित होंगे।
विज्ञापन
इन इंग्लिश मीडियम स्कूलों में प्रत्येक के लिए एक सामाजिक आदेश टीम का प्रावधान किया जाएगा, जिसे शिक्षा पंचायत का नाम दिया जा सकता है। इन स्कूलों में समस्त सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अगले शिक्षा सत्र से यह स्कूल शुरू होंगे। सरकारी इंटरमीडिएट स्कूलों के भवनों को चिह्नित कर इन स्कूलों को खोला जाएगा।
विज्ञापन