{"_id":"614197f6eec57e0e5c6f4324","slug":"uttarakhand-news-two-girls-ran-away-from-gurukul-policeteam-left-for-up-and-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: दीवार फांदकर गुरुकुल से भागीं दो छात्राएं, यूपी और दिल्ली के लिए टीम रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: दीवार फांदकर गुरुकुल से भागीं दो छात्राएं, यूपी और दिल्ली के लिए टीम रवाना
Wed, 15 Sep 2021 12:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:25 PM IST
सार
दून में दोनों छात्राओं की अंतिम लोकेशन आईएसबीटी मिली है। दिल्ली में भी लड़कियों को देखा गया है। पुलिस ने गुमशुदमी दर्ज करने के बाद यूपी और दिल्ली के लिए टीम रवाना कर दी है।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून के राजपुर क्षेत्र के एक गुरुकुल छात्रावास सेदो लड़किया दीवार फांदकर भाग गईं। इसमें से एक नौवीं कक्षा (उम्र 17 साल) और दूसरी सात (उम्र 13 साल) में पढ़ती है। दून में दोनों छात्राओं की अंतिम लोकेशन आईएसबीटी मिली है। दिल्ली में भी लड़कियों को देखा गया है। पुलिस ने गुमशुदमी दर्ज करने के बाद यूपी और दिल्ली के लिए टीम रवाना कर दी है।
विज्ञापन
एसओ राजपुर राकेश ने बताया कि मंगलवार को गुरुकुल के प्रधानाचार्य और कुछ लोग थाने पहुंचे थे। प्रधानाचार्य के अनुसार छात्रावास में 33 लड़कियां रहती हैं। मंगलवार की सुबह दो लड़कियां नहीं थीं। उनकी तलाश की गई तो कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
सीसीटीव फुटेज से पता चला की दोनों सोमवार रात 11 बजकर 30 मिनट पर दीवार फांदकर भाग गईं हैं। इनमें से एक देहरादून और दूसरी बागपत की रहने वाली है। गुरुकुल की ओर से परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
परिजनों ने किया फोन
पुलिस के अनुसार दोनों लड़कियां दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में देखी गईं। इसकी पुष्टि इनमें से एक लड़की के परिजनों से संपर्क करने पर हुई। उनके अनुसार मंगलवार दाेपहर को उनके पास एक फोन आया था, लेकिन बात नहीं हो सकी। बाद में रिटर्न कॉल करने पर जानकारी मिली। लड़कियों ने परीक्षा देने के लिए दून से दिल्ली आने की बात कही थी।
बच्चों की बात सुनकर छात्रावास से चली गईं लड़कियां
बच्चों की बात सुनकर ही दोनों लड़कियां गुरुकुल के छात्रावास से चली गई थीं। ऐसा पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में आया है। बताया जा रहा है कि किसी ने उनसे कहा था कि यहां पर अनाथ बच्चे पढ़ते हैं। छोटी लड़की के माता-पिता की कोरोना महामारी में मौत हो चुकी है। बड़ी लड़की देहरादून की रहने वाली है। उसके माता-पिता जीवित हैं। माना जा रहा है कि इस बात को सुनकर ही उन्होंने यह कदम उठाया।
एसओ राजपुर राकेश शाह ने बताया कि लड़कियों की तलाश के लिए दिल्ली और बड़ौत (बागपत) टीमें भेजी गई हैं। छोटी लड़की ने दिल्ली से अपने परिजनों को फोन किया था, लेकिन फोन नहीं उठा। इस पर जब परिजनों ने फोन पर कॉल की तो पता चला कि यह नंबर दिल्ली में है। वहां पर दो लड़कियां खड़ी हुई थीं।
इसके बाद से दिल्ली पहुंची टीम ने कश्मीरी गेट के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालाना शुरू कर दिया है। एसओ के अनुसार पुलिस को काफी हद तक लीड मिल चुकी है। जल्द ही लड़कियों को बरामद कर लिया जाएगा।