देहरादून: पौड़ी जेल में बंद कुख्यात नरेंद्र वाल्मीकि को हत्या के लिए सुपारी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों ने बताया कि उनकी योजना लड़की के साथ ही एक युवक की कोर्ट में पेशी के दौरान हत्या करवाने की थी। इसके लिए उन्होंने दस लाख में डील की थी। पूरा षड्यंत्र आपसी रंजिश और सामाजिक प्रतिष्ठा बचाने के लिए रचा गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून एसटीएफ और क्लेमेनटाउन पुलिस ने पौड़ी जेल में बंद कुख्यात नरेंद्र वाल्मीकि की ओर से हत्या की सुपारी लेने का पर्दाफाश करते हुए हत्या के लिए सुपारी देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि उनकी योजना लड़की के साथ ही एक युवक की कोर्ट में पेशी के दौरान हत्या करवाने की थी। इसके लिए उन्होंने दस लाख में डील की थी। पूरा षड्यंत्र आपसी रंजिश और सामाजिक प्रतिष्ठा बचाने के लिए रचा गया था।
रुड़की: खनन माफिया ने आईआरबी जवानों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, हवाई फायर करने पर भागे आरोपी
एसटीएफ टीम देहरादून ने अक्टूबर में जेल में बंद अपराधियों एवं उत्तराखंड में सक्रिय व पुराने अपराधियों की तकनीकी एवं भौतिक रूप से निगरानी की थी। इस बीच एसटीएफ को पता चला कि पौड़ी जेल में बंद कुख्यात हत्यारोपी नरेंद्र वाल्मीकि मंगलौर थाना क्षेत्र में दो लोगों की हत्या की योजना बना रहा है। साथ ही नरेंद्र ने किसी महिला की हत्या करने के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी ली है। इसके बाद एसटीएफ ने नरेंद्र वाल्मीकि के शूटरों, अस्लाह सप्लायरों, उसके पुराने साथियों तथा सहयोगियों की निगरानी शुरू कर दी।
पता चला कि 31 अक्टूबर को उत्तरप्रदेश के सहारनपुर व मुजफ्फरनगर तथा हरियाणा के फरीदाबाद क्षेत्र के कुछ गैंगस्टरों से नरेंद्र वाल्मीकि गिरोह के रुड़की निवासी मुख्य शूटर पंकज द्वारा संपर्क किया गया है, और तीन शूटर देहरादून आ रहे है। उनके थाना क्लेमेनटाउन के चंद्रबदनी क्षेत्र में आएंगे। सूचना पुख्ता होने के बाद एसटीएफ आशारोडी चैक पोस्ट के पास से तीन शूटरों नीरज पंडित निवासी मोहना फरीदाबाद, हरियाणा, सचिन निवासी सोरम पट्टी हस्वा,बुढाना मुजफ्फर नगर तथा अकिंत निवासी ग्राम सलारपुरा, सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, चार जिंदा कारतूस, एक तमंचा 312 बोर, दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
सुपारी देने में प्रयोग में लाया गया मोबाइल भी बरामद
पूछताछ आरोपियों ने बताया कि था कि पौडी जेल में बंद नेरंद्र वाल्मीकि के कहने पर उन्हें पंकज ने बुलाया और बताया कि रुड़की में दो व्यक्तियों पर हमला करना है। तीन शूटरों की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ और थाना क्लेमेनटाउन पुलिस ने पीड़ितों की पहचान की और सुपारी देने वाले आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी थी। मुखबिर और सर्विलांस के माध्यम से सुपारी देने वालों की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद बृहस्पतिवार को एसटीएफ और थाना क्लेमेनटाउन पुलिस ने राजकुमार त्यागी निवासी ग्राम काशीपुर थाना मंगलौर व नीरज त्यागी निवासी ग्राम तुलसीपुर थाना मंगलौर को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से सुपारी देने में प्रयोग में लाया गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया।
फेक आईडी से लिए सिम से की थी नरेंद्र वाल्मीकि से बात, दस लाख में हुई थी डील
आरोपियों ने फेक आईडी से लिए सिम से जेल में बंद बदमाश नरेंद्र वाल्मीकि से बात की थी। हत्या के लिए दस लाख की डील हुई थी। इसमें से चार लाख रुपये एडवांस में कुख्यात नरेंद्र बाल्मीकि का आदमी ले गया था। बाकी रकम काम होने के बाद दी जानी थी।
एक लड़के को कोर्ट में पेशी के दौरान मारना था
आरोपियों ने बताया कि लड़की के साथ ही कुल तीन लोगों की हत्या की जानी थी। जिसमें से एक युवक को कोर्ट में पेशी के दौरान मारवाने के लिए कहा गया था। यह सब आपसी रंजिश और पारिवारिक प्रतिष्ठा बचाने के लिए किया गया। जिस युवती की हत्या की जानी थी वह आरोपी राजकुमार त्यागी की पुत्री थी।