फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: trivendra singh rawat said leaders give answer to wrong facts

‘नकारात्मक प्रचार करने वालों को तथ्यों के साथ दें जवाब’ : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

Sat, 01 Aug 2020 07:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 01 Aug 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: trivendra singh rawat said leaders give answer to wrong facts
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : पीटीआई

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सोशल मीडिया पर प्रमाणिकता और तथ्यों के साथ सरकार के कल्याणकारी फैसलों और योजनाओं की जानकारी दें। यदि कोई नकारात्मक प्रचार करता है तो उसे तथ्यों के साथ जवाब दें।

विज्ञापन


वह मुख्यमंत्री आवास पर जनता दर्शन हाल में भाजपा महानगर के मंडल अध्यक्ष व सोशल मीडिया प्रभारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने अपेक्षा की कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं महत्वपूर्ण कार्यों को व्यापक स्तर पर प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का सदुपयोग जरूरी है। इसके लिए हमें कंटेंट बेस एप्रोच पर कार्य करना होगा। यदि कोई मनगढंत आरोप लगाता है तो कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे उसका तथ्यात्मक जवाब दें। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज प्रचार का बड़ा माध्यम बन गया है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को भी संगठन के कार्यक्रमों और सरकार की उपलब्धियों के प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया में सक्रिय होना पड़ेगा। यदि हम सोशल मीडिया का इस्तेमाल बेहतर ढंग से करते हैं तो उसका निश्चित तौर पर सरकार और संगठन को लाभ मिलेगा। जनता तक भी सही जानकारी पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने पिछले सवा तीन साल में कई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कीं। उन्हें जनता और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। सोशल मीडिया के जरिए भी कार्यकर्ता सही जानकारी जनता तक पहुंचा सकते हैं।


इसके लिए कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के प्रसार को तेजी से बढ़ाना होगा। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा,  भाजपा के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महामंत्री सत्येंद्र सिंह नेगी, रतन सिंह चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed