फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : trivendra singh rawat meet with nitin gadkari

नितिन गडकरी से दिल्ली में मिले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र, उत्तराखंड में चल रहीं सड़क परियोजनाओं पर की बात

Tue, 23 Feb 2021 03:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 23 Feb 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : trivendra singh rawat meet with nitin gadkari
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : ANI

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत विगत रविवार से दिल्ली के दौरे पर हैं। यहां उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का कार्यक्रम है।

विज्ञापन


इसी क्रम में मंगलवार को उन्होंने केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान राज्य में चल रही सड़क मार्ग परियोजनाओं पर चर्चा की गई। बता दें कि मुख्यमंत्री का 22 फरवरी व 23 फरवरी तक दिल्ली प्रवास पर रहने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन

 

इंटरनेट से जुड़ेंगे 12 हजार गांव, मंजूरी जल्द

प्रदेश के 12 हजार गांव आने वाले दिनों में इंटरनेट से जुड़ जाएंगे। चारधाम क्षेत्र की डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाया जाएगा। राज्य के सीमांत क्षेत्र में इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए अलग से परियोजना तैयार होगी। यह सहमति मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद के बीच सोमवार को बनी है। 

नई दिल्ली के प्रवास पर गए मुख्यमंत्री ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने भारत नेट फेज 2.0 परियोजना का मसला उठाया। उन्होंने कहा कि परियोजना की सैद्धांतिक मंजूरी पहले से मिल गई है। उन्होंने परियोजना की वित्तीय और प्रशासनिक मंजूरी शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया।

वार्ता में चारधाम क्षेत्र की डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने पर सहमति बनी। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि बॉर्डर एरिया में इंटरनेट कनेक्टिविटी के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रोजेक्ट बनाया जाएगा।


मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में इंडिया एंटरप्राइज आर्किटेक्चर परियोजना शीर्ष प्राथमिकता से लागू करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि परियोजना में शामिल होने से कृषि, स्वास्थ्य शिक्षा जैसे विभागों की कार्यप्रणाली को प्रदेशव्यापी कंप्यूटरीकरण हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed