{"_id":"618fc847711cca0e6d0004d2","slug":"uttarakhand-news-tourist-crowd-in-nainital-and-ramnagar-booking-full-in-corbett-park-till-15-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड: नैनीताल और रामनगर में उमड़ी सैलानियों की भीड़, कॉर्बेट पार्क में 15 नवंबर तक बुकिंग फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड: नैनीताल और रामनगर में उमड़ी सैलानियों की भीड़, कॉर्बेट पार्क में 15 नवंबर तक बुकिंग फुल
Sat, 13 Nov 2021 07:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल/रामनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल/रामनगर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 13 Nov 2021 07:46 PM IST
सार
दैवीय आपदा के बाद नैनीताल में पर्यटन कारोबार पटरी पर आने लगा है। महीने के पहले वीकेंड की अपेक्षा शनिवार को सैलानियों की संख्या में इजाफा रहा।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वीकेंड पर नैनीताल और रामनगर में शनिवार सुबह से सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया। इससे पर्यटन स्थलों पर खासी चहलपहल रही। पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से नैनीताल में हल्का जाम भी लगा। नैनीताल में पर्यटकों ने नौकायन तो रामनगर में जंगल सफारी का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
पटरी पर आने लगा पर्यटन कारोबार
दैवीय आपदा के बाद नैनीताल में पर्यटन कारोबार पटरी पर आने लगा है। महीने के पहले वीकेंड की अपेक्षा शनिवार को सैलानियों की संख्या में इजाफा रहा। सैलानियों की भीड़ बढ़ने से माल रोड समेत आसपास की सड़कों पर दिनभर कई बार हल्का जाम भी लगा। यातायात पुलिस के मुस्तैद रहने से जाम की स्थिति ज्यादा देर तक नहीं रही। डीएसए और मेट्रोपोल की पार्किंग करीब 80 फीसदी तक पैक रही।
विज्ञापन
वीकेंड: उमड़ी यात्रियों की भीड़, हरकी पैड़ी और बाजार रहे गुलजार, पार्किंग भी फुल, तस्वीरें
विज्ञापन
650 से ज्यादा पर्यटकों ने किया चिड़ियाघर में भ्रमण
नैनीताल स्थित चिड़ियाघर में 650 से ज्यादा पर्यटकों ने भ्रमण किया। केव गार्डन में 400, रोपवे में 550, वाटर फॉल में 465 पर्यटकों ने मौज मस्ती की। हिमालयन बॉटनिकल गार्डन में 128 पर्यटक पहुंचे। सैलानियों ने दिनभर नैनीझील में नौका विहार किया और बारापत्थर क्षेत्र में घुड़सवारी का आनंद उठाया।
रविवार और सोमवार को नैनीताल में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। उधर, रामनगर में कॉर्बेट नेशनल पार्क पर्यटकों से गुलजार रहा। कॉर्बेट पार्क के बिजरानी, झिरना, ढेला और गर्जिया जोन में सोमवार तक जंगल सफारी के लिए बुकिंग फुल हो गई है।
रामनगर के होटल और रिजॉर्ट पैक
शनिवार-रविवार को अवकाश के चलते पर्यटकों ने रामनगर का रुख किया है। जंगल और वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध कॉर्बेट में पर्यटक छुट्टियों का लुत्फ उठाना चाहते हैं। इन दिनों रामनगर के होटल और रिजॉर्ट पैक हो गए हैं। जंगल सफारी के लिए बुकिंग नहीं मिलने पर पर्यटक सीतावनी जोन के भंडारपानी तक जंगल सफारी कर रहे हैं। कॉर्बेट पार्क के वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि काफी संख्या में पर्यटक घूमने आ रहे हैं। सैलानी बिजरानी, गर्जिया, झिरना और ढेला जोन में जंगल सफारी का आनंद ले रहे हैं। 15 नवंबर से ढिकाला जोन भी खोला जा रहा है। इसके बाद पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होगा।