फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news today: passengers will not get sheets, blankets in trains

देहरादून: ट्रेनों में सफर के दौरान फिलहाल यात्रियों को अभी नहीं मिलेगा चादर, कंबल समेत अन्य सामान 

Fri, 17 Dec 2021 11:41 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 17 Dec 2021 11:41 AM IST
सार

रेलवे अधिकारियों की मानें तो कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिलहाल यात्रियों को कंबल और चद्दर मुहैया कराने का मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

विज्ञापन
uttarakhand news today: passengers will not get sheets, blankets in trains
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह खबर कतई राहत देने वाली नहीं है। ठंड के मौसम में ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को कंबल और चादर की सुविधा जल्द मिलेगी इसकी उम्मीद बेहद कम नजर आ रही है।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों की मानें तो कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिलहाल यात्रियों को कंबल और चद्दर मुहैया कराने का मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। हालांकि इस संबंध में रेलवे का कोई भी अधिकारी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। वहीं यात्रियों का कहना है कि जब पूरा किराया वसूला जा रहा है तो रेलवे को कंबल और चादर जैसी  तमाम चीजें मुहैया करानी चाहिए । ताकि यात्रियों को ठंड से बचाया जा सके। 
विज्ञापन


कंबल, चादर, तकिया की खरीदारी भी कर ली गई
बता दें कि पिछले दिनों रेलवे बोर्ड ने सभी महाप्रबंधकों को पत्र लिखकर हिदायत राय दी थी कि जिन स्टेशनों से ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है वहां कंबल, चादर समेत तमाम बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली जाए।  रेलवे बोर्ड के इस आदेश के बाद उम्मीद जगी थी कि ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही वातानुकूलित कोच में कंबल, चादर, तकिया समेत तमाम चीजें मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं रेलवे बोर्ड के निर्देश पर तमाम स्टेशनों पर कंबल, चादर, तकिया की खरीदारी भी कर ली गई। साथ ही जो पुराने कंबल, चादर, तकिया थे उनको ड्राई क्लीन भी करवा लिया गया। लेकिन स्थानीय अधिकारी इंतजार करते रहें कि रेलवे बोर्ड की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए जाएगा कि यात्रियों को कंबल,चादर तकिया मुहैया कराई जाए।


फिलहाल इस संबंध में अब तक कोई आदेश नहीं जारी किया गया है। दूसरी ओर नाम न छापने की शर्त पर रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि जिस तरीके से देश के तमाम राज्यों में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है उसे देखते हुए रेलवे बोर्ड ने इस पर विचार विमर्श करना फिलहाल छोड़ दिया है। वातानुकूलित कोच में कंबल और चादर की तकिया नहीं होने से यात्रियों को ठंड के मौसम में गर्म कपड़े पहनने के साथ ही अपने स्तर पर कंबल और चादर के साथ यात्रा करनी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed