Uttarakhand: अब घर बैठे मोबाइल पर मिलेंगी सरकार की दर्जनों सेवाएं, सीएम धामी ने कई एप और पोर्टल किए लांच
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि विभागों की ओर से जनहित में जो भी ऑनलाइन व्यवस्थाएं, पोर्टल, एप तैयार किए गए हैं, वह मात्र औपचारिकता बनकर न रहें। उन्होंने विभागों को नसीहत दी कि इनका व्यापक लाभ आम जनता को मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड राज्य स्थापना की 22वीं वर्षगांठ के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईटीडीए, परिवहन विभाग, परिवहन निगम, पंचायती राज विभाग की सेवाओं के एप और पोर्टल लांच किए। इसके साथ ही सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की विकास पुस्तिका ‘संकल्प नए उत्तराखंड का’ और नियोजन विभाग की पुस्तिका ‘अग्रामी’ का विमोचन किया।
शुक्रवार को गढ़ी कैंट स्थित गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में आयोजित राज्य स्थापना वर्षगांठ में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि विभागों की ओर से जनहित में जो भी ऑनलाइन व्यवस्थाएं, पोर्टल, एप तैयार किए गए हैं, वह मात्र औपचारिकता बनकर न रहें।
Uttarakhand: ऋषिकेश में खुला प्रदेश का पहला ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र, सीएम धामी ने किया वर्चुअल उद्घाटन
उन्होंने विभागों को नसीहत दी कि इनका व्यापक लाभ आम जनता को मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की 22 वर्षों की यात्रा के बाद राज्य ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन अभी हमारे सामने बहुत सी चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा कि पलायन, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार और राज्य के दुर्गम व सीमान्त क्षेत्रों का संतुलित विकास हमारी चुनौतियां हैं तो मेहनती मातृ शक्ति, युवा शक्ति, प्राकृतिक सौन्दर्य, वन सम्पदा, समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
ये एप और पोर्टल लांच
सीएम ने सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) की ओर से विकसित नागरिक केंद्रित परियोजना अपणि सरकार पोर्टल, सीएम हेल्पलाइन मोबाइल एप, डार्क लेक, आईटीडीए-कल्क, एसडी वैन, परिवहन विभाग की स्टेज कैरिज वाहनों का ऑनलाइन टैक्स, ई-चालान सॉफ्टवेयर, ऑनलाइन अस्थायी परमिट, रूट परमिट आवेदन करने, व्यावसायिक वाहनों का पंजीकरण ट्रेड सर्टिफिकेट, ऑनलाइन आटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन फीस भुगतान, फ्लीट मैनेजमेंट सिस्टम, हमसफर एप के साथ ही पंचायती राज विभाग का न्याय पंचायत स्तर पर भारत मनी स्टोर, पंचायत फेसिलिटेशन सेंटर और पंचायती राज्य निदेशालय में ई-ऑफिस प्रणाली का लोकार्पण किया।
छोड़नी होगी 10 से पांच की मानसिकता : सीएम
सीएम धामी ने कहा कि राज्य हित में सभी विभागों की ओर से रोडमेप तैयार किया गया है। नई कार्य संस्कृति के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों से अपेक्षा की कि राज्य हित में 10 से पांच तक नौकरी करने की मानसिकता का परित्याग करना होगा, तभी हम राज्य के विकास में सहयोगी बन पाएंगे।
जिनका शिलान्यास किया, उनका लोकार्पण भी करेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सात हजार पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया अधीनस्थ सेचा चयन आयोग से लोक सेवा आयोग को स्थानांतरित की गई है। राज्य लोक सेवा आयोग ने इनकी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। हम जिन योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, उनके लोकार्पण की भी व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम में विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने विभाग के कार्यकलापों की जानकारी दी। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, चंदन रामदास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक सविता कपूर, राम सिंह कैड़ा, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, नियोजन सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली आदि मौजूद रहे।