फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Today Chief Minister Pushkar Singh Dhami will launch the initiative program, youth will get employment

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने किया ‘पहल 2021’ अधिवेशन का शुभारंभ, कहा- अंत्योदय की भावना के साथ काम कर रही सरकार

Sat, 16 Oct 2021 07:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 16 Oct 2021 07:29 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड को 2025 तक हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने का लक्ष्य दिया है। इस दिशा में राज्य सरकार तेजी से प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
uttarakhand news: Today Chief Minister Pushkar Singh Dhami will launch the initiative program, youth will get employment
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सबके विकास से ही प्रदेश का समग्र विकास संभव है। प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री शनिवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में उत्तराखंड जन विकास समिति के पहल 2021 अधिवेशन में बोल रहे थे। 

विज्ञापन


अधिवेशन का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जा रहे हैं। अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि उत्तराखंड जन विकास समिति ने राज्य में कई पहल की जा रही हैं। यह सराहनीय प्रयास है। समितियों एवं संस्थाओं के माध्यम से अनेक कार्य किये जा सकते हैं।
विज्ञापन


समिति द्वारा समूह में कार्य करने वाले अनेक लोगों को अपने साथ जोड़ा है, यह एक अच्छा प्रयास है। कोविड के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अनेक लोगों को कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ा। विभिन्न क्षत्रों में प्रभावित होने वाले लोगों को राज्य सरकार द्वारा राहत पैकेज दिये गये हैं। स्वास्थ्य, पर्यटन एवं परिवहन और स्वयं सहायता समूहों के लिए आर्थिक पैकेज दिये गये हैं। कोरोना काल में फ्रंटलाइन वर्कर को भी प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड को 2025 तक हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने का लक्ष्य दिया है। इस दिशा में राज्य सरकार तेजी से प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को वैश्विक स्तर पर अलग पहचान मिली है।


केंद्र सरकार से उत्तराखंड को हर क्षेत्र में मदद मिल रही है। सड़क, रेल, हवाई कनेक्टिविटी तेजी से बढ़ी है। इस अवसर पर उत्तराखंड जन विकास समिति के अध्यक्ष संजय उनियाल, दिग्विजय सिंह भंडारी, जगदीश भट्ट, तारादत्त शर्मा, गिरीराज  किशोर पांडेय एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed