{"_id":"636748bb0a64d6288a7d1f7a","slug":"uttarakhand-news-today-bumper-transfer-of-engineers-in-pwd","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: वर्षों से एक ही कुर्सी पर जमे लोनिवि के 21 इंजीनियरों के तबादले, पढ़ें किसे कहां मिली तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: वर्षों से एक ही कुर्सी पर जमे लोनिवि के 21 इंजीनियरों के तबादले, पढ़ें किसे कहां मिली तैनाती
Sun, 06 Nov 2022 02:31 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 06 Nov 2022 02:31 PM IST
सार
शासन ने वर्षों से एक ही कुर्सी पर जमे 21 अधिशासी और सहायक अभियंताओं को इधर से उधर कर दिया।
विज्ञापन
तबादले
- फोटो : सांकेतिक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड शासन की ओर से लोक निर्माण विभाग में मध्य सत्र में 21 अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंताओं का तबादला किया है। इनमें से कुछ इंजीनियर वर्षों से एक ही स्थान पर जमे हुए थे, जबकि लोनिवि की कई डिविजन खाली चल रही थीं। इनमें खाली चल रही चकराता, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत, डोईवाला और अस्कोट डिविजन में इंजीनियरों को तैनाती दी गई है। संयुक्त सचिव श्याम सिंह की ओर से तबादल आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
इसके तहत अधिशासी अभियंता बीसी पंत को विभागाध्यक्ष कार्यालय देहरादून से प्रांतीय खंड चंपावत भेजा गया है। संजीव कुमार राठी को निर्माण खंड नैनीताल से अस्कोट ट्रांसफर किया गया है। संजय कुमार पांडे को कपकोट से नैनीताल और मोहम्मद आरिफ खान को नरेंद्र नगर से रुड़की तैनात किया गया है। अधिशासी अभियंता ललित गोयल को रानीखेत से विभागाध्यक्ष कार्यालय देहरादून, राजिंद्र कुमार को पीएमजीएसवाई कालसी से निर्माण खंड लक्सर भेजा गया है।
विज्ञापन
तैयारी: पर्यटकों को अंतरिक्ष के करीब सैर पर ले जाएगा यान, पढ़िए इस भारतीय तकनीक में क्या होगा खास
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता आशुतोष को निर्माण खंड नरेंद्र नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रवीण कुमार को रुड़की से डोईवाला भेजा गया है। ट्रांसफर सूची में सबसे ऊपर नाम होने के बावजूद लंबे समय से डोईवाला में कार्यरत अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल को अल्मोड़ा ट्रांसफर किया गया है। प्रवीण कुश को उत्तरकाशी से पीआईयू देहरादून स्मार्ट सिटी के कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, प्रभारी अधिशासी अभियंता रजनीश कुमार को थत्यूड़ से उत्तरकाशी और पीसी पंत को बेरीनाग से अल्मोड़ा भेजा गया है।
इसके अलावा सहायक अभियंता मोहन चंद तिवारी को हल्द्वानी से पिथौरागढ़, गोपाल चंद तिवारी को नैनीताल से बेरीनाग, राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय को काशीपुर से कपकोट, देवेंद्र पाल सिंह को देहरादून से चकराता, ओमकार पांडे को ठूलीगाड़ से रानीखेत भेजा गया है। सहायक अभियंता राजवीर सिंह को राष्ट्रीय राजमार्ग खंड रुद्रप्रयाग से प्रभारी अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग खंड रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लोकेश सारस्वत को गुप्तकाशी से थत्यूड़, अनुपम राय को देहरादून से चंपावत और मनोज कुमार को पिथौरागढ़ से चंपावत भेजा गया है।