Uttarakhand News: 21454 पर्यटन कारोबारियों को मिली 15.21 करोड़ की राहत, खाते में पहुंच रही राहत राशि
पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि राहत पैकेज के तहत पर्यटन विभाग एवं अन्य विभागों में पंजीकृत पर्यटन व्यवसायी की विभिन्न गतिविधियों से जुड़े कारोबारियों को प्रतिमाह 2000 हजार रुपये की दर से आर्थिक राशि प्रदान की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के कारण आर्थिक संकट से हुए पर्यटन विभाग को नुकसान से उभारने के लिए सरकार ने पर्यटन से जुडे़ 50 हजार लाभार्थियों को 200 करोड़ का राहत पैकेज देने की घोषणा की थी। जिसके तहत अभी तक 21454 पर्यटन कारोबारियों व कर्मचारियों के खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से 15.21 करोड़ से अधिक की राहत राशि जमा की जा चुकी है। जिसमें वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना व दीन दयाल उपाध्याय (होमस्टे) विकास योजना के लिए ऋण पर छह महीने के लिए ब्याज प्रतिपूर्ति की सहायता के लिए 136.59 लाख रुपये की राशि 608 कारोबारी दी गई।
पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि राहत पैकेज के तहत पर्यटन विभाग एवं अन्य विभागों में पंजीकृत पर्यटन व्यवसायी की विभिन्न गतिविधियों से जुड़े कारोबारियों को प्रतिमाह 2000 हजार रुपये की दर से आर्थिक राशि प्रदान की गई। योजना से लाभान्वित हुए 19784 लाभान्वित कारोबारियों के बैंक खाते में 1138.62 लाख रुपये की आर्थिक राशि जमा की गई। जबकि उत्तराखंड पर्यटन एवं यात्रा व्यवसाय नियमावली के तहत पंजीकृत टुअर ऑपरेटर एवं एडवेंचर टुअर ऑपरेटर के खाते में 10 हजार रुपये की एक मुश्त राहत राशि जमा की गई। जिससे 420 लाभान्वित कारोबारियों के खाते में 50.60 लाख रुपये जमा किए गए। 10 हजार रुपये प्रति गाइड की दर से पंजीकृत 556 रिवर गाइड्स के खाते में 57.88 लाख रुपये की राहत राशि जमा की गई।
टिहरी झील के तहत 86 पंजीकृत बोट संचालकों को 10 हजार रुपये की दर से 08.60 लाख रुपये की राहत राशि दी गई। पर्यटन विभाग में पंजीकृत एवं लाइसेंस नवीनीकरण शुल्क के लिए योजना के तहत 6 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। पंजीकृत राफ्टिंग एवं एयरो स्पोर्ट्स सेवा प्रदाताओं को लाइसेंस नवीनीकरण शुल्क में दी गई छूट के तहत 65.00 लाख रुपये की धनराशि योजना के तहत दी गई। टिहरी झील के तहत 98 बोट संचालकों को वर्ष 2021-22 में नवीनीकरण शुल्क में दी गई छूट के लिए 58 लाख रुपये दिए गए।
जावलकर ने कहा कि पर्यटन से प्रदेश भर के लाखों लोगों की रोजी रोटी जुड़ी है। राहत पैकेज के तहत अभी तक 21454 पर्यटन कारोबारियों को 1521.29 लाख रुपये की राहत राशि से लाभान्वित किया जा चुका है। यह राहत पैकेज संकट की इस घड़ी में पर्यटन उद्योग में जान फूंकने का काम कर रहा है। जिसका लाभ पर्यटन से जुड़े टूर ऑपरेटरों एवं एडवेंचर टूर ऑपरेटरों, बोट संचालकों, राफ्टिंग एवं एयरो स्पोर्ट्स सेवा प्रदाताओं सहित लाखों लोगों को सीधे तौर पर मिलने से पर्यटन को गति मिलने लगी है।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कोरोना काल के चलते प्रदेश का पर्यटन उद्योग बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। पर्यटन क्षेत्र को हुए नुकसान से उभारने के लिए सरकार की ओर से किए गए राहत पैकेज की घोषणा के तहत पंजीकृत पर्यटन कारोबारियों के खाते में जमा की गई राशि से बढ़ी राहत मिली है। इससे पर्यटन उद्योग से जुड़े होटल मालिकों, सड़क किनारे के ढाबों, यात्राओं पर ले जाने वाले संचालकों और इस क्षेत्र से जुड़े हजारों अन्य लोगों को बड़ी राहत मिली है।