{"_id":"610e4a388ebc3ebcae6a257f","slug":"uttarakhand-news-tirath-singh-rawat-appeal-to-cm-to-remove-y-category-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: पूर्व मुख्यमंत्री ने वर्तमान मुखिया से लगाई गुहार, किया वाई श्रेणी सुरक्षा हटाने का आग्रह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: पूर्व मुख्यमंत्री ने वर्तमान मुखिया से लगाई गुहार, किया वाई श्रेणी सुरक्षा हटाने का आग्रह
Sat, 07 Aug 2021 02:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 07 Aug 2021 02:26 PM IST
सार
पत्र में तीरथ ने लिखा है कि धामी जी, पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा की दृष्टि से मुझे वाई श्रेणी की सुरक्षा दी जा रही है। मुझे लगाता है कि देवभूमि में इसकी आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपनी वाई श्रेणी की सुरक्षा हटाने का आग्रह किया। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक पत्र भी लिखा है। पत्र में तीरथ ने लिखा है कि धामी जी, पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा की दृष्टि से मुझे वाई श्रेणी की सुरक्षा दी जा रही है। मुझे लगाता है कि देवभूमि में इसकी आवश्यकता नहीं है। उन्होंने यह सुरक्षा वापस लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को हरिद्वार स्थित जूना अखाड़ा मायादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
गढ़वाल सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सात अगस्त से दो दिवसीय गढ़वाल भ्रमण पर हैं। रावत आठ अगस्त को गौचर चमोली में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित करेंगे और चमोली, रुद्रप्रयाग, श्रीनगर के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।
विज्ञापन