{"_id":"662fb8968e3f01c5ad0d6fbe","slug":"uttarakhand-news-tiger-attack-on-villagers-in-pauri-was-attacked-badly-injured-2024-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tiger Attack: पौड़ी में बकरियां चुगाने गए ग्रामीण पर बाघ ने किया हमला, बुरी तरह हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tiger Attack: पौड़ी में बकरियां चुगाने गए ग्रामीण पर बाघ ने किया हमला, बुरी तरह हुआ घायल
Mon, 29 Apr 2024 08:48 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 29 Apr 2024 08:48 PM IST
सार
Pauri News: ग्रामीण अपनी पत्नी के साथ बकरियां चुगाने जंगल में गया था। इसी दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
बाघ
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पौड़ी में गढ़वाल वन प्रभाग के पोखड़ा रेंज स्थित किम गांव में बाघ ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया है। सीएचसी रिखणीखाल में प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने घायल को बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर किया है।
विज्ञापन
Uttarakhand: डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सभी DM और CMO को गाइडलाइन जारी
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घायल ग्रामीण मोहन सिंह रावत(52) अपनी पत्नी के साथ बकरियां चुगाने जंगल में गया था। इसी दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बचाव की कोशिश में ग्रामीण ने शोर मचा दिया और बाघ वहां से भाग निकला। लेकिन इस दौरान वह बुरी तरह से घायल हो गया। ग्रामीण के सिर और हाथ-पैरों पर अधिक चोटें आई हैं।
विज्ञापन