फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Three teachers got Bhakta Darshan Higher Education Gaurav Award

उत्तराखंड: तीन शिक्षकों को मिला भक्त दर्शन उच्च शिक्षा गौरव पुरस्कार, वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए शिक्षा मंत्री

Sun, 09 Jan 2022 12:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 09 Jan 2022 12:52 PM IST
सार

 राजकीय महाविद्यालय रुद्रपुर के प्राचार्य प्रो. कमल किशोर पांडे, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ऋषिकेश परिसर के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अहमद परवेज एवं इसी परिसर के डॉ. अशोक कुमार को भक्त दर्शन उच्च शिक्षा गौरव पुरस्कार के सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
uttarakhand news: Three teachers got Bhakta Darshan Higher Education Gaurav Award
उच्च शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश के तीन शिक्षकों को वर्ष 2021 के भक्त दर्शन उच्च शिक्षा गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दून विश्वविद्यालय स्थित कैंप कार्यालय में निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार पाठक ने शिक्षकों को पुरस्कृत किया। इसके अलावा उच्च शिक्षा में छात्र-छात्राओं को डीबीटी के माध्यम से टैबलेट दिए जाने की भी शुरूआत की गई। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। 

विज्ञापन


उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य पर राजकीय महाविद्यालय रुद्रपुर के प्राचार्य प्रो. कमल किशोर पांडे, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ऋषिकेश परिसर के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अहमद परवेज एवं इसी परिसर के डॉ. अशोक कुमार को भक्त दर्शन उच्च शिक्षा गौरव पुरस्कार के सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप तीनों शिक्षकों को 50 हजार का चेक, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा राजकीय महाविद्यालय, मालदेवता रायपुर देहरादून के 30 छात्रों को निशुल्क टैबलेट दिए गए। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रो. एनके. जोशी, कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो. सुरेखा डंगवाल, कुलपति संस्कृत विश्वविद्यालय प्रो. डीपी. त्रिपाठी, कुलपति मुक्त विश्वविद्यालय प्रो. ओपीएस. नेगी, रूसा में सलाहकार प्रो. एमएसएम रावत, प्रो. केडी पुरोहित,  कुलसचिव श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय प्रो. एमएस. पंवार, कुलसचिव दून विश्वविद्यालय एमएस. मंद्रवाल, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय रायपुर डॉ. सतपाल साहनी, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर डॉ. आरके गुप्ता, प्राचार्य किच्छा डॉ. ऊषा डोगरा, डा. रचना नौटियाल, डा. दीपक कुमार पांडे आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने वर्चुअल माध्यम से किया महाविद्यालय भवनों का लोकार्पण 
उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने रूसा फेज एक एवं रूसा फेज दो के तहत पांच करोड़ से अधिक की लागत से बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के तीन भवन (मल्टीपर्पज हॉल, डिस्पेंसरी एवं गेस्ट हाउस), श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय गोपेश्वर परिसर के कॉमर्स और मैनेजमेंट ब्लॉक, उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय (हरिद्वार) के पीएचडी. हॉस्टल, न्यू मॉडल डिग्री कॉलेज किच्छा (ऊधमसिंह नगर) के महाविद्यालय भवन, छात्रावास, नित्यानंद शोध संस्थान, दून विश्वविद्यालय, बिथ्यानी स्थित गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed