फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Three police Team Constituted for Investigation of salman khurshid house Fire case

सलमान खुर्शीद के आवास पर आगजनी: आरोपियों की दबिश में जुटी पुलिस की तीन टीमें, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

Tue, 16 Nov 2021 09:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 16 Nov 2021 09:48 PM IST
सार

थानाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने बताया कि सीओ के नेतृत्व में भवाली, भीमताल और मुक्तेश्वर पुलिस की तीन टीमें गठित की गई है। जो आरोपियों की दबिश में लगी हुई है। जल्द आरोपी पकड़ लाए जाएंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Three police Team Constituted for Investigation of salman khurshid house Fire case
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर पर आगजनी - फोटो : एएनआई

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद के रामगढ़ के सतखोल स्थित कॉटेज में तोड़फोड़, आगजनी और गोली चलाने वाले हिंदूवादी संगठन से जुड़े 20 लोगों को पुलिस 24 घंटे बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर दबिश देने के साथ जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है। लेकिन सलमान खुर्शीद के केयर टेकर सुंदर राम समेत उनका परिवार घटना के बाद से अभी तक सहमा हुआ है।

विज्ञापन


वहीं मंगलवार को हल्द्वानी से रामगढ़ पहुंची फॉरेंसिक मोबाइल टीम ने सलमान खुर्शीद के कॉटेज से आठ खोखे, आठ बुलेट और एक 32 बोर का जिंदा कारतूस बरामद किया है। साथ ही टीम ने दो पत्थर, जली हुई राख और टूटे हुए कांच के टुकड़े बरामद किए हैं। जिसमें हल्का खून लगा हुआ है। टीम ने अन्य साक्ष्य जुटाकर फॉरेंसिक लैब में जांच कर रिपोर्ट भेजने की बात कहीं है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एक नामजद और 20 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज
थानाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने बताया कि केयर टेकर सुंदर राम की तहरीर पर पुलिस ने राकेश कपिल और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ 427,  452, 504, 506, 436, 147, 148 की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ के नेतृत्व में भवाली, भीमताल और मुक्तेश्वर पुलिस की तीन टीमें गठित की गई है। जो आरोपियों की दबिश में लगी हुई है। जल्द आरोपी पकड़  लिए जाएंगे।

सोमवार को पुतला दहन के साथ हुई थी घटना

रामगढ़ के सतखोल स्थित सलमान खुर्शीद के कॉटेज में सोमवार की दोपहर एक बजे हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने सलमान खुर्शीद की किताब में हिंदुओं के लिए की गई टिप्पणी के खिलाफ खुर्शीद का पुतला दहन करने के साथ नारेबाजी की थी। इस दौरान पुतला दहन करने वालों की केयर टेकर सुंदर राम के परिजनों से  बहस हो गई थी। जिस पर आक्रोशित होकर लोगों ने सलमान खुर्शीद के कॉटेज के मुख्य दरवाजे में आग लगा दी और तोड़फोड़ शुरू कर दी। वहीं कुछ लोगों ने सात से आठ राउंड फायरिंग कर दरवाजे के शीशे तोड़ दिए।

साथ ही पत्थर फेंककर भी नुकसान पहुंचाया गया। वहीं गोली की आवाज सुनकर केयर टेकर सुंदर राम के परिजनों में दहशत फैल गई और उन्होंने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। केयर टेकर सुंदर राम की पत्नी नंदी देवी और बहु अनीता देवी के साथ धक्का मुक्की, बंदूक दिखाने के साथ, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी उपद्रवियों की ओर से दी गई। जिससे परिजन सहमे रहे। वहीं घटना के बाद सलमान खुर्शीद के पुलिस के शीर्ष अधिकारियों को फोन करने पर मुक्तेश्वर, क्वारब और रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक उपद्रवी फरार हो चुके थे। वहीं पुलिस ने केयर टेकर सुंदर राम की तहरीर पर एक नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही उपद्रव के दौरान बनाए गए वायरल वीडियो के माध्यम से आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है।

गिरफ्तारी न होने से उठ रहे सवाल

सोमवार को हुई घटना के 24 घंटे बाद भी उपद्रव करने वाले आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी न होने से पुलिस प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ लोग हिंदूवादी संगठनों से जुड़े होने के चलते पुलिस के ऊपर नेताओं का दबाव बना हुआ है। इसकी वजह से भी अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जबकि सोशल मीडिया में वायरल हो रही वीडियो में घटना को अंजाम देने वाले लोग देखे जा रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी गिरफ्तारी न होना कई सवाल खड़े कर रहा है। 

दिल्ली से चार लोग पहुंचे सतखोल
सलमान खुर्शीद ने अपने कॉटेज में तोड़फोड़, आगजनी और फायरिंग की घटना के बाद मंगलवार को चार कर्मचारियों को दिल्ली से सतखोल भेजा है। केयरटेकर सुंदर राम की बेटी विमला ने बताया कि चारों सलमान खुर्शीद के दिल्ली स्थित कॉटेज में काम करते हैं। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद कॉटेज को सही कराया जाएगा।  विमला के अनुसार पुलिस की ओर से सिपाही तैनात किए गए हैं।

मंगलवार को फॉरेंसिक मोबाइल टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के गठित की गई टीम लगातार दबिश दे रही है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- जगदीश चंद्र, एसपी सिटी

तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। फॉरेंसिक मोबाइल टीम ने साक्ष्य जुटाए है। साथ ही गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों के घरों में दबिश देकर पूछताछ कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेगी।
- भूपेंद्र सिंह धौनी, पुलिस क्षेत्राधिकारी भवाली-भीमताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed