फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Three Mumbai Tourist search operation will Held today in ganga river

ऋषिकेश: गंगा में बहे मुंबई के तीन पर्यटकों की तलाश में चला सर्च अभियान, नहीं लगा कोई सुराग

Thu, 05 Aug 2021 09:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Aug 2021 09:04 PM IST
सार

बता दें कि बुधवार शाम लक्ष्मण झूला रोड स्थित गंगा व्यू होटल के सामने तीन लोग गंगा में स्नान करने के दौरान बह गए थे।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Three Mumbai Tourist search operation will Held today in ganga river
ऋषिकेश में गंगा में डूबे मुंबई के पर्यटकों की खोज में चला सर्च अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते बुधवार को तपोवन क्षेत्र में गंगा में डूबे मुंबई के तीन पर्यटकों का दूसरे दिन भी कुछ पता नहीं चला है। एसडीआरएफ के जवानों ने गंगाभोगपुर तल्ला, पशुलोक बैराज, त्रिवेणीघाट, आस्था पथ, भीमगोड़ा बैराज आदि जगहों पर सर्च अभियान चलाया। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला है। 

विज्ञापन


बीते बुधवार को करण मिश्रा (20) पुत्र परेश मिश्रा, निवासी एफ-104, ऑरचिड, सूबूरदिया, न्यू लिंक रोड, कांदिवली वेस्ट मुंबई- 47, निशा गोस्वामी (21) पुत्री उमेश गोस्वामी, निवासी 1406 बिल्डिंग नंबर 2, आकृति अपटाउन, मीरारोड ईस्ट मुंबई, मेलरॉय डांटे (21) पुत्र रोबट डांटे, अपूर्वा केलकर (21) पुत्री हेमंत केलकर, निवासी बोरीवली ईस्ट उद्धवनगर मुंबई 66 और मधुश्री खुरसांगे (21) पुत्री प्रभाकर खुरसांगे, निवासी 703, बुरुनाली बोरीवली, ईस्ट उद्धवनगर मुंबई-66, पांच लोगों की टीम बीते एक अगस्त को तीर्थनगरी घूमने आए थे।
विज्ञापन


तपोवन में वे एक होटल में रुके हुए थे। बुधवार शाम करीब तीन बजे पांचों दोस्त गंगा किनारे घूमने व नहाने के लिए निकल गए थे। सभी दोस्त गंगा किनारे नहाने लग गए। लेकिन इनमें से मेलरॉय डांटे, अपूर्वा केलकर और मधुश्री खुरसांगे नदी में आगे की ओर निकल गए। इस बीच अचानक अपूर्वा का पैर फिसल गया और वह गंगा के तेज बहाव में बहने लगी। उसे बचाने के चक्कर में मेलरॉय डांटे व मधुश्री खुरसांगे भी तेज बहाव में बहकर गंगा की लहरों में गायब हो गए। जिनका अभी तक कुछ पता नहीं चला है।  थाना मुनिकीरेती पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को भी रेस्क्यू अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनौर में मिल सकते हैं शव
मानसून सीजन के चलते इन दिनों गंगा नदी ऊफान पर है। विद्युत पावर हाउस को कोई नुकसान न पहुंचे, इसके लिए बैराज के गेट खुले हुए हैं। तपोवन में मुंबई के जो तीन पर्यटक गंगा में डूबे हैं, वे बिजनौर नहर में मिल सकते हैं। ढालवाला एसडीआरएफ ने बताया कि बीते 10 जुलाई को शिवपुरी में दिल्ली के तीन पर्यटक डूबे थे। जिनमें से एक का शव कुछ ही दूरी पर बरामद हो गया था। लेकिन अन्य दो पर्यटकों का शव करीब तीन दिन बाद बिजनौर नहर में मिले थे। 11 जुलाई को शामली उत्तरप्रदेश के दो पर्यटक स्वर्गाश्रम गंगा लाइन में गंगा में बह गए थे। इनके शव में बिजनौर नहर में उतरते मिले थे। एसडीआरफ ने आशंका जताई है कि तीनों पर्यटकों के शव बिजनौर में मिल सकते हैं।

दोस्तों की मौज मस्ती हुई फीकी

तीर्थनगरी घूमने आए पांच दोस्तों ने कभी नहीं सोचा था कि जहां वे घूमने जा रहे हैं वहां उनके तीन साथी उनसे बिछड़ जाएंगे। जिस मां गंगा की महिमा उन्होंने सोशल मीडिया पर देखी और सुनी थी, वही मां गंगा उनके साथियों को अपने साथ बहा ले जाएगी।  

बुधवार को गंगा तट पर नहा रहे पांच दोस्त निशा गोस्वामी, करण मिश्रा, मेलरॉय डांटे, अपूर्वा और मुधश्री गंगा तट पर जमकर अठखेलियां कर रहे थे। लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इस  मौज मस्ती में उनके तीन दोस्त उनसे बिछड़ जायेंगे।

इस दौरान मेलरॉय, अपूर्वा और मधुश्री ने गंगा की गहराई को जाने बगैर आगे की ओर निकल गए। और वे तीनों गंगा की तेज बहाव में ओझल हो गए। तीन दोस्तों को खोने के गम में अन्य दो दोस्त सदमे में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed