फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news : this time very less auspicious times for marriages

सर्दियों की ‘शहनाइयों’ पर छाया ग्रहों का साया, इस बार विवाहों के शुभ मुहूर्त बहुत कम

Mon, 12 Oct 2020 05:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 12 Oct 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news : this time very less auspicious times for marriages
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पहले कोरोना गर्मियों में शादियों के तमाम शुभ मुहूर्त लील गया, अब सर्दियों के विवाह के सीजन पर ग्रहों का साया मंडराने लगा है। 25 नवंबर को देवोत्थान एकादशी से चार महीनों का विवाह सीजन शुरू हो रहा है, लेकिन इस बार शुभ मुहूर्त न होने से शहनाइयां बेहद कम ही सुनाई देंगी।

विज्ञापन


प्राच्य विद्या सोसायटी के निदेशक डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि जब भी देव गुरु बृहस्पति, मकर या सिंह राशि में आते हैं तो उस समय विवाह करना निषेध है। विशेष रूप से यदि गुरु अपनी नीच राशि मकर में हो तो विवाह शुभ नहीं माना जाता है। ग्रहों में गुरु को सबसे शुभ ग्रह कहा गया है। गुरु और शुक्र दोनों ही विवाह के शुभ कारक हैं।
विज्ञापन


इसमें भी गुरु को समस्त धार्मिक कृत्यों का देवता कहा जाता है। माना जाता है कि विवाह में यदि गुरु शुभ हो तो कन्या हमेशा सुख रहती है, लेकिन जब देव गुरु मकर राशि में आते हैं तो वह अपनी शुभता खो देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 नवंबर से 5 अप्रैल 2021 तक मकर राशि में होंगे गुरु

डॉ. मिश्रपुरी ने बताया कि यदि गुरु नीच राशि मकर में, वक्री, अतिचारी हो तो संन्यास दीक्षा, देव यात्रा, व्रत, नियम, यज्ञ, वेद दीक्षा, विवाह, गंगा स्नान, देव प्रतिष्ठा आदि कोई भी कार्य नहीं होता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष में गुरु 20 नवंबर से 5 अप्रैल 2021 तक मकर राशि में होंगे।

इसमें भी 13 जनवरी 2021 से 13 फरवरी 2021 तक गुरु अतिचारी होंगे। उत्तर भारत में देव उत्थान एकादशी के बाद विवाह प्रारंभ हो जाते हैं, लेकिन इस बार गुरु के परम नीच अंशों में होने के कारण शुभ विवाह नहीं होंगे। ऐसे में सालभर से कोरोना काल के कम होने पर नवंबर या दिसंबर में विवाह रचाने का इंतजार कर रहे लोगों को निराशा हाथ लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed