फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: There will be a major reshuffle in the health department soon

Uttarakhand: स्वास्थ्य विभाग में जल्द होगा बड़ा फेरबदल, शासन स्तर पर तैयार की जा रही चिकित्साधिकारियों की सूची

Mon, 24 Jun 2024 10:52 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 24 Jun 2024 10:52 AM IST
सार

बागेश्वर, उत्तरकाशी और नैनीताल जिले में स्थायी सीएमओ तैनात होंगे। शासन स्तर पर चिकित्साधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: There will be a major reshuffle in the health department soon
डॉक्टर - फोटो : istock

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग में जल्द ही बड़ा फेरबदल होगा। कई जिलों में मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) बदले जा सकते हैं। जबकि बागेश्वर, उत्तरकाशी, नैनीताल जिले में स्थायी सीएमओ की तैनाती की जाएगी। शासन स्तर पर चिकित्साधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है। स्वास्थ्य महानिदेशालय में लंबे समय में तैनात अधिकारियों को भी जिलों में भेजा जा सकता है।

विज्ञापन

30 जून को स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह सेवानिवृत्त हो रहीं हैं। इसके बाद निदेशक डॉ. तारा आर्य महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगी। वर्तमान में उनके पास स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं मंडल का कार्यभार है। जुलाई महीने में स्वास्थ्य विभाग में निदेशालय और जिला स्तर पर फेरबदल के लिए कवायद चल रही है।

विज्ञापन


बागेश्वर, उत्तरकाशी और नैनीताल जिले में वर्तमान में प्रभारी सीएमओ हैं। जबकि 30 जून को सीएमओ चमोली भी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग इन जिलों में स्थायी सीएमओ तैनात करेगी। साथ ही अन्य जिलों में तैनात सीएमओ इधर से उधर किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: इन तीन दिनों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, भूस्खलन की संभावना, जानें आज मौसम का मिजाज

सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार का कहना है कि 30 जून को कई अधिकारी सेवानिवृत्त होने से पद खाली हो रहे हैं। इन पदों पर अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। फेरबदल के लिए विचार किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed