{"_id":"61de89dba4d3a310297d1507","slug":"uttarakhand-news-students-up-to-class-eight-will-get-money-for-shoes-and-bags-through-dbt","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को जूते और बैग के लिए डीबीटी के माध्यम से मिलेगा पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को जूते और बैग के लिए डीबीटी के माध्यम से मिलेगा पैसा
Wed, 12 Jan 2022 01:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:28 PM IST
सार
शिक्षा निदेशक वंदना गर्ब्याल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2021-22 में राज्य के समस्त राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों के छात्र-छात्राओं को निशुल्क जूते और बैग दिए जाने हैं।
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : pixabay
विस्तार
प्रदेश में एक से आठवीं तक के सरकारी और अशासकीय स्कूलों के छह लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को जूते और बैग के लिए पैसा मिलेगा। डीबीटी के माध्यम से उन्हें यह धनराशि दी जाएगी। शिक्षा निदेशक की ओर से इस संबंध में समस्त डीईओ को आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशक वंदना गर्ब्याल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2021-22 में राज्य के समस्त राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों के छात्र-छात्राओं को निशुल्क जूते और बैग दिए जाने हैं। डीबीटी के माध्यम से इसका भुगतान दिया जाना है। जनपदवार इसे दिए जाने की कार्रवाई चल रही है। निर्देश दिया जाता है कि जिन जिलों ने अब तक एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के खाते नहीं खोले। वह तत्काल खाते खोलना तय करें। ताकि छात्र-छात्राओं को जूते और बैग के लिए डीबीटी के माध्यम से पैसा दिया जा सके।
विज्ञापन
प्रदेश में बच्चों को जूते और बैग दिया जाना ठीक है, लेकिन सरकार को चुनाव के दौरान ही इसकी याद आई। यदि सरकार बच्चों की इतनी ही हितैषी थी तो हर साल उन्हें समय पर इसे उपलब्ध कराना चाहिए था। शिक्षकों के तबादले हो या निशुल्क जूते और बैग दिए जाने का मामला आचार संहिता की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
- गणेश गोदियाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष