फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Student union elections will held in all three campuses of Garhwal University on 14 October

उत्तराखंड: गढ़वाल विवि के तीनों परिसर में 14 अक्तूबर को होंगे छात्रसंघ चुनाव, शाम को घोषित होंगे परिणाम

Wed, 04 Oct 2023 07:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर/पौड़ी/चंबा (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर/पौड़ी/चंबा (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 04 Oct 2023 07:11 PM IST
सार

बिडला परिसर श्रीनगर में छात्रसंघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव सहित 6 पदों, कार्यकारिणी सदस्य के 7 पदों (एक पद छात्रा के लिए आरक्षित) पर निर्वाचन प्रक्रिया होगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News Student union elections will held in all three campuses of Garhwal University on 14 October
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के तीनों परिसर बिडला परिसर श्रीनगर, बीजीआर परिसर पौड़ी और एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में छात्रसंघ चुनाव 14 अक्तूबर को होंगे। उसकी दिन मतगणना और शाम को चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। श्रीनगर और पौड़ी में छह और सात को नामांकन प्रक्रिया होगी। जबकि एसआरटी बादशाहीथौल में 9 अक्तूबर को नामांकन किए जाएंगे। बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


बिडला परिसर श्रीनगर में छात्रसंघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव सहित 6 पदों, कार्यकारिणी सदस्य के 7 पदों (एक पद छात्रा के लिए आरक्षित) पर निर्वाचन प्रक्रिया होगी। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. आके बेलवाल ने चुनाव कार्यक्रम की तिथियों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण छात्रसंघ चुनाव कराया जाएगा। गढ़वाल विवि के सीनेट हॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. ओके बेलवाल ने बताया कि उक्तों पदों पर निर्वाचन प्रक्रिया शुरु हो गई है। 6 व 7 अक्तूबर को प्रत्याशी नामांकनपत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 8, नाम वापसी व प्रत्याशियों की अंतिम सूची 9 अक्तूबर को जारी की जाएगी।
विज्ञापन


एक कॉलेज ऐसा भी: ...अब जाति व धर्म का बंधन नहीं, यहां सब पढ़ रहे संस्कृत, दो दशक बाद छात्राओं ने लिया प्रवेश
विज्ञापन
विज्ञापन


14 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान, दोपहर दो बजे से मतगणना होगी और विजेता प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। 15 अक्तूबर को विजेताओं को शपथ दिलाई जाएगी। प्रो. बेलवाल ने बताया कि अधिसूचना जारी किए जाने से पहले प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के साथ छात्रसंघ चुनाव में कानून व्यवस्था को लेकर बैठक हुई और शांतिपूर्वक चुनाव कराने में पूरा सहयोग करने की बात कही गई। इस दौरान प्रो. आरसीएस कुंवर, प्रो. अतुल ध्यानी, प्रो. एससी सती, डाॅ. किरन वर्मा, डाॅ. राकेश नेगी, डाॅ. अरुण शेखर बहुगुणा, डाॅ. आलोक सागर गौतम आदि मौजूद रहे।

वहीं बीजीआर परिसर पौड़ी के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. राजेश डंगवाल ने बताया कि 6 व 7 अक्तूबर को छात्रसंघ नामांकन होंगे। वहीं एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के निर्वाचन अधिकारी डॉ. केसी पेटवाल ने बताया कि 9 अक्तूबर को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक नामांकन किए जाएंगे। 10 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच और इसी दिन 4 बजे तक नाम वापसी, साढ़े 4 बजे तक प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होगी। 11 और 12 अक्तूबर को चुनाव प्रचार और 14 को मतदान होगा।

12 तक प्रवेश लेने वाले छात्रों के प्रवेशपत्र होंगे जारी

गढ़वाल विवि के छात्रसंघ चुनाव को लेकर नियंता मंडल सतर्कता बरत रहा है। मुख्य नियंता प्रो. बीपी नैथानी ने बताया कि विवि के चौरास व बिडला परिसर श्रीनगर में मतदाताओं की संख्या 2200 के करीब है। मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है जिसके बाद मतदाताओं की संख्या पांच हजार तक जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आगामी 12 अक्तूबर तक विवि में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को पहचानपत्र जारी किए जाएंगे। 13 अक्तूबर को मतदाताओं की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

पौड़ी : एनएसयूआई ने अर्जुन को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया

छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद बुधवार को बीजीआर परिसर में एनएसयूआई ने प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए अध्यक्ष पद पर अर्जुन गोदियाल, सचिव पद पर प्रियांश रावत, उपाध्यक्ष रंजीत निषाद व यूआर पर अमन नयाल को प्रत्याशी घोषित किया। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष राजेश भंडारी ने प्रत्याशी घोषित किया। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, प्रदेश महासचिव एनएसयूआई अंकित सुंद्रियाल, सचिव मुकुल, छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित नौटियाल, आईटी जिलाध्यक्ष उपेंद्र रावत, प्रतीक बिष्ट, पंकज, अमन नेगी, मनोज आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed