{"_id":"60d579d18ebc3e503c69d84c","slug":"uttarakhand-news-student-get-their-degree-from-digi-locker","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : छात्रों को डीजी लॉकर के माध्यम से मिलेगी डिग्री - उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : छात्रों को डीजी लॉकर के माध्यम से मिलेगी डिग्री - उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह
Fri, 25 Jun 2021 12:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:20 PM IST
सार
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से डिजी लॉकर व्यवस्था शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : डिजी लॉकर
विस्तार
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि अगले शिक्षा सत्र से विश्वविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को डिग्री एवं अंक पत्र डिजी लॉकर के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
शीघ्र डिजी लॉकर व्यवस्था स्थापित करने के निर्देश दिए
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि यूजीसी के मानकों के अनुसार सभी विश्वविद्यालयों को शीघ्र डिजी लॉकर व्यवस्था स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से डिजी लॉकर व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय, दून विश्वविद्यालय एवं सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को भी यह व्यवस्था अगले शिक्षा सत्र से शुरू करनी है।
विज्ञापन
दीपेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन
राज्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में वाई फाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शासन स्तर पर अपर सचिव उच्च शिक्षा दीपेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें अपर सचिव एवं निदेशक आईटीडीए अरुणेंद्र चौहान, एनआईसी के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी डॉ. विनोद कुमार को सदस्य नामित किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूर्व में अधिकारियों को निर्देश दिया गया था कि सभी महाविद्यालयों में वाई फाई सुविधा उपलब्ध कराई जाए, जिस पर अब तक 75 महाविद्यालयों में 4जी नेटवर्किंग सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। बैठक में प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा आनंद वर्धन, सचिव सूचना प्रौद्योगिकी आरके सुधांशु, अपर सचिव एमएम सेमवाल, उप सचिव शिवस्वरूप त्रिपाठी, राकेश कुमार, मनीष कुमार, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।