फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: STF preparing to make more than 50 students accused

Uksssc Paper Leak: 50 से अधिक छात्रों को मुल्जिम बनाने की तैयारी, पेपर खरीदा और नकल कर पास हुए थे छात्र

Thu, 11 Aug 2022 07:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Aug 2022 07:35 PM IST
सार

दिसंबर 2021 में हुई इस परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत पर 22 जुलाई 2022 को मुकदमा दर्ज हुआ था। अब तक सरकारी कर्मचारियों और एक अभ्यर्थी सहित 15 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: STF preparing to make more than 50 students accused
छात्र - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के पेपर लीक मामले में अब छात्रों को भी मुल्जिम बनाने की तैयारी है। एसटीएफ ऐसे 50 छात्रों की तस्दीक कर चुकी है, जिन्होंने पेपर खरीदा और नकल कर पास हुए। इनकी संख्या भविष्य में बढ़ भी सकती है। डीजीपी अशोक कुमार ने इस मामले में कुछ जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से भी इनकार नहीं किया है। उनका कहना है कि सुबूत मिलने के बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


UKSSSC: ऑनलाइन-ऑफलाइन नकल माफिया में गैंगवार, आयोग के पूर्व अध्यक्ष का चौंकाने वाला खुलासा, नहीं कर पाए ये काम
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को डीजीपी अशोक कुमार ने प्रेसवार्ता कर पेपर लीक मामले में एसटीएफ की अब तक की जांच और कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2021 में हुई इस परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत पर 22 जुलाई 2022 को मुकदमा दर्ज हुआ था। अब तक सरकारी कर्मचारियों और एक अभ्यर्थी सहित 15 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। परीक्षा कराने वाली आउटसोर्स कंपनी के कुछ कर्मचारियों की संलिप्तता का पता चला है। उन्हें गिरफ्तार भी किया जा चुका है। डीजीपी ने कहा कि अभी जांच जारी है और बहुत सी गिरफ्तारियां होनी बाकी हैं। आशंका है कि सैकड़ों छात्रों ने परीक्षा में नकल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 50 की तस्दीक हो चुकी है। इनकी परीक्षा को रद्द कराने के लिए आयोग को लिखा जाएगा। इसके बाद सभी को मुकदमे में मुल्जिम बनाया जाएगा। राजनीतिक लोगों की मिलीभगत के सवाल पर डीजीपी ने इससे इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पेपर खरीदने के लिए उन्होंने किससे संपर्क किया और कौन लोग उनके संपर्क में थे, इन सबके सुबूत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

सरकारी कर्मचारियों पर लगेगा भ्रष्टाचार अधिनियम 

पेपर लीक मामले में सचिवालय के अपर निजी सचिव सहित पांच सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। चूंकि, यह मामला सीधे-सीधे भ्रष्टाचार का है तो सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। डीजीपी ने बताया कि पूरे मामले में कड़ियां एक-दूसरे से जुड़ रही हैं। ऐसे में हो सकता है कि और भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी इसमें शामिल हों।

पुलिस भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया तेज कराने की मांग

डीजीपी ने कहा कि इस बार पुलिस सिपाहियों की भर्ती परीक्षा भी चल रही है। शारीरिक दक्षता की परीक्षा कराई जा चुकी है। अब लिखित परीक्षा होनी है। इसके अलावा दरोगाओं की भर्ती भी होनी है। आयोग ही इन परीक्षाओं को कराएगा। ऐसे में आयोग को लिखा गया है कि इन परीक्षाओं को जल्द से जल्द कराए ताकि पुलिस में रिक्त पदों को समय से भरा जा सके। 

83 लाख रुपये हो चुके हैं बरामद 

जांच के दौरान कुछ आरोपियों के पास से मोटी रकम भी बरामद हुई है। परीक्षा के प्रश्नपत्रों की लेनदेन में करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। ये रुपये विभिन्न लोगों को समय-समय पर दिए गए थे। आरोपियों के पास से कुल 83 लाख रुपये बरामद हुए हैं। इसके अलावा 40-50 लाख रुपये की संपत्तियों का भी पता चला है।

15 अगस्त को सम्मानित होगी एसटीएफ टीम 

पेपर लीक मामले की जांच में एसटीएफ के 20 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी लगे हैं। डीजीपी ने कहा कि इन अधिकारियों और कर्मचारियों को 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस मामले पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। लगातार उन्हें अपडेट किया जा रहा है। पुलिस को अभी तक किसी ओर से दबाव में नहीं लिया गया है। सरकार पुलिस टीम का सहयोग कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed