फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Special drive will be run for recruitment of 20 thousand posts

Uttarakhand: 20 हजार पदों पर भर्ती के लिए चलेगा विशेष अभियान, रोजगार मेलों में तेजी लाने के निर्देश

Sun, 06 Nov 2022 10:19 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Nov 2022 10:19 AM IST
सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 15 बड़े विभागों में करीब 20 हजार खाली पदों को भरने के लिए कैलेंडर बनाने और हर 15 दिन में आयोगों को भेजे जाने वाले अधियाचनों की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Special drive will be run for recruitment of 20 thousand posts
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड की महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण और दिव्यांग आरक्षण को लेकर कुहासा छंटने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागों में खाली पदों पर भर्ती और पदोन्नति के लिए विशेष सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने 15 बड़े विभागों में करीब 20 हजार खाली पदों को भरने के लिए कैलेंडर बनाने और हर 15 दिन में आयोगों को भेजे जाने वाले अधियाचनों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु को ताकीद किया कि वे हर महीने समीक्षा कर खाली पदों की भर्ती की प्रगति की जांच करेंगे।

विज्ञापन


महिला क्षैतिज आरक्षण:  सुप्रीम कोर्ट में मजबूत पैरवी के लिए चाहिए कानून, विस सत्र में विधेयक ला सकती है सरकार
विज्ञापन


राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि विभागों की फाइलें शासन स्तर पर अनावश्यक रूप से लंबित न रहें। इसका मुख्यमंत्री कार्यालय से भी संज्ञान लिया जाएगा। विभिन्न विभागों के खाली पदों के जो अधियाचन आयोग को भेजे जाने हैं, उनका परीक्षण कर यथाशीघ्र भेजे जाएं। अधियाचन भेजने से पहले सभी आवश्यक औपचारिकताएं भली भांति पूरी की जाएं, ताकि भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी आ सके। सीएम ने कहा कि विभागों को अपनी कार्यप्रणाली में और सुधार लाना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार मेलों में तेजी लाने के निर्देश

सीएम ने सेवायोजन एवं कौशल विकास विभाग को नियमित रोजगार मेलों का आयोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन मेलों में औद्योगिक संगठनों का भी सहयोग लेने को कहा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिल सके। 


सीधी भर्ती के 20 हजार पद खाली

- 20 हजार खाली पदों के लिए सघन भर्ती अभियान चलेगा।
- करीब छह हजार पदों के अधियाचन एक सप्ताह में आयोग को लौटेंगे।
- महिला और दिव्यांग आरक्षण के तहत संशोधन के लिए आयोग ने 30 प्रस्ताव शासन को भेजे थे।
- सभी सचिव अपने विभागों के खाली पदों का विवरण भेजेंगे।
- अधियाचन और नियुक्तियों के लिए एक कैलेंडर बनाया जाएगा।
- कैलेंडर के तहत सचिव 15 दिन में और मुख्य सचिव हर महीने समीक्षा करेंगे।

आयोगों को भी बनाना होगा भर्ती कैलेंडर

मुख्यमंत्री ने राज्य लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भी भर्ती कैलेंडर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस टाइम टेबल के हिसाब से आयोग संस्तुति भेजेंगे।


विभागों में पदोन्नति के पद भरने के निर्देश

- नियमावली और वित्त विभाग से संबंधित अड़चनें दूर की जाएंगी।
- विभागीय सचिव पदोन्नति के मामलों की समीक्षा करेंगे।
- प्रमोशन में कोई दिक्कत हो तो उसे अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाएंगे।


इन वजहों से लटकी हैं पदोन्नतियां

बैठक में बताया गया कि वरिष्ठता और कानूनी विवाद के अलावा नियमावली में प्रावधान होने, पदोन्नति का पद न होने की वजह से विभागों में कर्मचारियों की पदोन्नतियां लटकी हैं। मुख्यमंत्री ने इन सभी अड़चनों को दूर करने के निर्देश दिए।


ये रहे मौजूद

बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, डीजीपी अशोक कुमार, प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, अरविन्द सिंह ह्यांकी, सचिन कुर्वे, बीवीआरसी पुरुषोत्तम, रविनाथ रमन, डॉ. आर. राजेश कुमार, अपर सचिव ललित मोहन रयाल व महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी, शासन के अन्य अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed