फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Some militant people hijacked peasant movement in Punjab: Dushyant Kumar Gautam

पंजाब में कुछ उग्रवादी लोगों ने हाईजैक कर लिया किसान आंदोलन : दुष्यंत कुमार गौतम

Mon, 30 Nov 2020 12:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 30 Nov 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news:  Some militant people hijacked peasant movement in Punjab: Dushyant Kumar Gautam
भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम - फोटो : social media

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि पंजाब में कुछ उग्रवादी लोगों ने किसान आंदोलन को हाईजैक कर लिया है। वहां कुछ राष्ट्र विरोधी लोग खालिस्तान और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने प्रश्न किया कि कृषि कानून पूरे देश के लिए है तो आंदोलन केवल पंजाब में क्यों हो रहा है? उन्होंने आंदोलन को राजनीति से प्रेरित बताया। गौतम जो पंजाब और चंडीगढ़ भाजपा के भी प्रभारी हैं, देहरादून दौरे के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन



किसान आंदोलन के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि देश का किसान अन्नदाता है। हमारी पार्टी और सरकार उनका पूरा सम्मान और प्यार करती है। हम ही वो लोग हैं जिन्होंने किसानों की यूरिया की समस्या का समाधान किया। उन्हें ब्याज मुक्त ऋण की व्यवस्था की। किसान सम्मान निधि दी। उनके हित में कई योजनाएं शुरू की। कृषि कानून देशभर के किसानों के लिए है, लेकिन इसका विरोध केवल पंजाब में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं? ऐसे लोग गिरफ्तार क्यों नहीं हो रहे हैं, इस पर गौतम ने कहा कि समय आने पर कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से किसानों को आंदोलन करने का हक है। लेकिन उनका आंदोलन कुछ उग्रवादी लोगों के माध्यम से हाईजैक हो चुका है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया है। तीन दिसंबर की बैठक। इससे पहले भी वे बात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रहित की बात करती है और उस कृषि कानून का विरोध कर रही है, जिसे अपनी सरकार में वह खुद लाने की तैयारी कर रही थी। 

केंद्र सरकार किसानों को समझा क्यों नहीं पा रही है? इस प्रश्न के जवाब में गौतम ने दावा किया कि देश का ज्यादातर किसान बिल के पक्ष में हैं। यह आंदोलन राजनीति से प्रेरित है। सरकार बात करने को तैयार है, लेकिन बात करने की मानसिकता तो बनानी होगी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा, दंगा कराकर सरकार बनाने वाले लोगों का यह आदत बन गई है।

कांग्रेस राज में चीन ने सबसे ज्यादा जमीन हड़पी

भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कांग्रेस पर राष्ट्र विरोधी होने का आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस के शासन में चीन सबसे ज्यादा जमीन हड़पी, जबकि केंद्र में भाजपा सरकार के आने के बाद चीन के ऐसे प्रयासों को नाकाम किया गया।

आरोप के समर्थन में उन्होंने आंकड़े भी दिए। कहा कि 1962 में अक्साई चिन में, 1963 में काराकोरम पास में, 2008 में तीय पंगनक म और चाबाजी घाटी में, 2009 में डूम चेली में, 2013 में राकी नूला में चीन ने भारत की जमीन कब्जा किया।


इस दौरान कांग्रेस का शासन था। 2017 चीन ने डोकलाम में, 2020 में लिपुलेख में, पैंगोंग तसो में और गलवां घाटी में जमीन हड़पने की कोशिश की, जिसे मोदी सरकार ने विफल कर दिया। कश्मीर और अनुच्छेद 370 का कांग्रेस विरोध नहीं करती। चायना की फंडिंग से पार्टी चलती है। गौतम ने कहा कि कांग्रेस का यह आचरण देश विरोधी नहीं तो और क्या है?

देश के 85 प्रतिशत लोग मोदी को पसंद करते हैं

गौतम ने दावा किया कि देश के 85 प्रतिशत लोग पीएम नरेंद्र मोदी को पसंद करते हैं। कांग्रेस की यही सबसे बड़ी परेशानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed