{"_id":"664255dfbe22ee0518087b97","slug":"uttarakhand-news-snowfall-in-hemkund-sahib-work-to-open-road-continues-again-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hemkund Sahib: बर्फबारी के बाद रास्ता खोलने का काम फिर जारी, डेढ़ किमी मार्ग से बर्फ हटाना शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hemkund Sahib: बर्फबारी के बाद रास्ता खोलने का काम फिर जारी, डेढ़ किमी मार्ग से बर्फ हटाना शेष
Mon, 13 May 2024 11:34 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 13 May 2024 11:34 PM IST
सार
Uttarakhand News: हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खोले जाएंगे। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब में बर्फ हटाते जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हेमकुंड साहिब में सोमवार सुबह मौसम बिगड़ा और हल्की बर्फबारी हुई। हालांकि दोपहर बाद यहां मौसम साफ हुआ जिसके बाद आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम फिर से शुरू कर दिया गया। अब यहां करीब डेढ़ किमी बर्फ हटाना ही शेष रह गया है।
विज्ञापन
पिछले दो दिनों से चमोली जिले में मौसम बार-बार बदल रहा है और बारिश हो रही है। सोमवार सुबह हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खोले जाएंगे। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। आस्था पथ से बर्फ हटाकर रास्ता बनाने का काम लगातार जारी है लेकिन बर्फबारी के कारण काम में बाधा पड़ रही है।
विज्ञापन
Chardham Yatra: यमुनोत्री से गंगोत्री तक जाम से यात्री हलकान...सब्र दे रहा जवाब, किया प्रदर्शन और नारेबाजी
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि मौसम साफ होने पर घोड़े-खच्चर वाले मार्ग पर सेना के जवान बर्फ हटाने में जुटे हैं। यहां करीब डेढ़ किमी बर्फ हटाना ही शेष रह गया है। जबकि सेवादार हेमकुंड साहिब में बर्फ हटाने में जुटे हैं। बताया कि हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के समीप बर्फ हटाकर गेट को खोल दिया गया है।