फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   uttarakhand news : sexual assault with minor girl in a village of chaukhutia, case registered

उत्तराखंडः चौखुटिया के एक गांव में चाचा ने किया नाबालिक से दुष्कर्म व मारपीट, भाजपा ने थाने में किया हंगामा, मुकदमा दर्ज

Sun, 11 Jul 2021 12:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 11 Jul 2021 12:35 PM IST
सार

मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं व युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने थाने में नारेबाजी की।

विज्ञापन
uttarakhand news : sexual assault with minor girl in a village of chaukhutia, case registered
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

तहसील क्षेत्र के एक गांव में उसी गांव के रिश्ते के चाचा पर हाथ-पांव बांधकर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता के जीजा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से क्षेत्र में जबरदस्त आक्रोश है।

विज्ञापन


किशोरी के माता-पिता दिल्ली में रहते हैं। आजकल उसके दादा-दादी भी दिल्ली गए थे। किशोरी घर में अकेली थी। इसी दौरान 10 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे पीड़िता का रिश्ते का चाचा विनोद लमकोटी उसके कमरे में घुस आया। आरोप है कि विनोद ने किशोरी के साथ मारपीट की। उसके हाथ, पांव बांधकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


उसने किशोरी को धमकाया कि यदि उसने घटना की जानकारी किसी को दी तो वह वीडियो वायरल कर देगा। लड़की के चेहरे पर चोट के निशान भी बताए गए हैं। किशोरी के जीजा ने थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।  इधर, प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील धनिक ने बताया कि किशोरी के बयान ले लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे मेडिकल के लिए रानीखेत ले जाया गया। पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है। इस घटना से लोगों में खासा रोष है। क्षेत्रवासियों ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है।

चौखुटिया में गरमाई सियासत, भाजपा ने दिया धरना

दुष्कर्म के मामले में क्षेत्र की राजनीति भी गरमा गई है। विधायक महेश नेगी के नेतृत्व में भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ता रविवार सुबह से ही थाना परिसर में जमे रहे। कार्यकर्ता वहीं धरना देकर बैठक गए। वह आरोपी को कांग्रेसी बताते हुए उसे फांसी दो के नारे लगा रहे थे।

आरोप लगाया कि कांग्रेसी नेता मामले को रफा-दफा करवाने के लिए उन लोगों पर दबाव डाल रहे हैं। नारेबाजी करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र संगेला, दिगंबर नेगी, लोकेश जोशी, गोपाल जोशी, रितेश किरौला, सुभाष बिष्ट, उमेश रावत, किशोर शर्मा, पवन पांडे आदि थे। 

दूसरी ओर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने में ज्ञापन सौंपकर आरोपी को कांग्रेस से जोड़ने पर कड़ी आपत्ति जताई। युवा कांग्रेसियों का कहना था कि आरोपी का कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ता उसे जानते तक नहीं हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीड़िता को न्याय देने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। कांग्रेस के ज्ञापन में युवा कांग्रेस अध्यक्ष विनोद आर्या, जीवन नेगी, दीपक नेगी, हीरा सिंह बिष्ट, गोकुल कांडपाल, मनीष भंडारी आदि हस्ताक्षर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed