{"_id":"5f7ee457651ac5707043fa9f","slug":"uttarakhand-news-secretary-of-women-empowerment-and-child-development-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : सौजन्या से महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास सचिव का दायित्व हटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : सौजन्या से महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास सचिव का दायित्व हटा
Thu, 08 Oct 2020 03:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 08 Oct 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने सचिव पद पर तैनात आईएएस अधिकारी सौजन्या से महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग का पदभार हटा दिया है। अब अपर मुख्य सचिव मनीष पंवार को को यह जिम्मेदारी दी गई है। विभाग से सौजन्या के कार्यमुक्त होने की वजह राज्यमंत्री रेखा आर्य और आईएएस अफसर वी षणमुगम को लेकर गरमाए विवाद को माना जा रहा है। सचिवलाय के गलियारों में यह चर्चा गर्म थी कि विवाद के चलते सौजन्या विभाग में बने रहने की इच्छुक नहीं हैं।
विज्ञापन
सूत्र बता रहे हैं कि सौजन्या राज्य सरकार की ऐसी तीसरी आईएएस अफसर हैं, जिनकी राज्यमंत्री रेखा आर्य से पटरी नहीं बैठी। उनसे पहले अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी जब महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव थीं, तब राज्यमंत्री से उनका तालमेल नहीं बन पाया था। उन्होंने तत्कालीन मुख्य सचिव को पत्र लिखकर विभाग से कार्यमुक्त होने की ख्वाहिश की थी। इसके बाद वह राज्यमंत्री के महकमे से मुक्त हो गई थीं।
विज्ञापन
आईएएस अफसरों के विभागों में फेरबदल
कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार, सचिव सौजन्या के पास मुख्य निर्वाचन अधिकारी, सचिव निर्वाचन, वित्त का दायित्व बरकरार रहेगा। आयुक्त कुमायूं मंडल व सचिव मुख्यमंत्री अरविंद सिंह ह्यांकी को सचिव वन का अतिरिक्त प्रभार का आदेश निरस्त कर दिया गया है। कार्मिक विभाग ने यह आदेश 25 सितंबर को जारी किया था। सचिव वन का अतिरिक्त प्रभार आईएएस अफसर रविनाथ रमन को दिया गया है। प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय को सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन की जिम्मेदारी भी दी गई है।
विज्ञापन
षणमुगम प्रकरण की जांच पूरी होने में अभी कुछ दिन और
आईएएस अधिकारी वी षणमुगम प्रकरण में चल रही जांच के पूरे होने में अभी कुछ और दिन लगने की संभावना है। अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार इस मामले की जांच कर रही हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव ने उन्हें यह जांच सौंपी थी। जांच रिपोर्ट का बेताबी से इंतजार हो रहा है।
बता दें कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के निदेशक वी.षणमुगम और राज्यमंत्री रेखा आर्य के बीच विवाद हो गया था। रेखा आर्य ने निदेशक पर उनका फोन न उठाने, उनकी अनदेखी करने और टेंडर प्रक्रिया में मनमानी का आरोप लगाया था। पुलिस में उनकी गुमशुदगी की तहरीर भी दी थी। इस आईएएस एसोसिएशन ने भी मुख्य सचिव से शिकायत की थी।
जांच शुरू होने के बाद से विवाद ठंडा है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद राज्यमंत्री रेखा आर्य भी शांत हैं। उधर, अपर मुख्य सचिव की जांच के एक हफ्ते में पूरा होने की संभावना थी। लेकिन पत्रावलियों की जांच पड़ताल में समय लग रहा है। अब जांच पूरी होने में चार दिन का और समय लगने की संभावना जताई जा रही है।