{"_id":"66b356ce9c962a888a0bfd96","slug":"uttarakhand-news-satpal-maharaj-met-pwd-minister-of-himachal-pradesh-to-discuss-connecting-chaainsheel-valley-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: हिमाचल के लोनिवि मंत्री से मिले सतपाल महाराज, की चांइशील घाटी को जोड़ने वाली सड़क को लेकर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: हिमाचल के लोनिवि मंत्री से मिले सतपाल महाराज, की चांइशील घाटी को जोड़ने वाली सड़क को लेकर चर्चा
Wed, 07 Aug 2024 04:54 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 07 Aug 2024 04:54 PM IST
सार
Uttarakhand News: उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर हिमालय की गोद में बसी चांइशील घाटी उत्तरकाशी, देहरादून और शिमला जिले के सीमावर्ती क्षेत्र से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
हिमाचल के मंत्री से मिले सतपाल महाराज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के लोक निर्माण व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बीजापुर गेस्ट हाउस में हिमाचल के लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मुलाकात की। इस दाैरान उन्होंने पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण उत्तराखंड की चांइशील घाटी से हिमाचल को जोड़ने वाली सड़क को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन
मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर हिमालय की गोद में बसी चांइशील घाटी उत्तरकाशी, देहरादून और शिमला जिले के सीमावर्ती क्षेत्र से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
Kedarnath: मंदाकिनी नदी का तीखा ढलान और तेज बहाव, केदारनाथ क्षेत्र में भू-कटाव का बन रहा सबसे बड़ा कारण
विज्ञापन
यहां जाने के लिए पर्यटक उत्तराखंड के बजाय हिमाचल के रास्ते जाते हैं। साहसिक पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण चांइशील घाटी में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। यहां दूर-दूर तक फैले खूबसूरत पहाड़, मीलों तक लंबे बुग्याल (मखमली घास के मैदान), जल धाराएं व दुर्लभ जड़ी-बूटियों का भरपूर खजाना है। ऐसे में यहां सड़क मार्ग से आवाजाही सुगम होनी चाहिए।