फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: rumor is high on uttarakhand cabinet minister satpal maharaj aap joining

उत्तराखंड: सोशल मीडिया में महाराज की आप में जाने की चर्चा, करीबियों ने कहा, छवि खराब करने की साजिश

Thu, 08 Apr 2021 09:55 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 08 Apr 2021 09:55 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: rumor is high on uttarakhand cabinet minister satpal maharaj aap joining
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

पश्चिम बंगाल से भाजपा प्रत्याशियों का प्रचार कर लौटे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के आम आदमी पार्टी में जाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। बुधवार को सोशल मीडिया में इसकी खूब चर्चा हुईं। महाराज के करीबियों ने इन्हें निराधार, असत्य और उनके नेता की छवि खराब करने की साजिश करार दिया है। 

विज्ञापन


फिर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उत्तराखंड के सीएम का वीडियो, अब कुंभ के बारे में फिसली जुबान
विज्ञापन


एक टीवी चैनल की वेबसाइट पर जारी खबर के मुताबिक, महाराज की आप सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूर्व में एक मुलाकात भी हो चुकी है। इधर, सोशल मीडिया की खबरों का महाराज के करीबियों ने खंडन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री महाराज के सोशल मीडिया प्रभारी नीशिथ सकलानी ने खबर को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि महाराज भाजपा का प्रचार करके पश्चिम बंगाल से लौटे हैं। उनकी न तो केजरीवाल न ही आप के किसी नेता से मुलाकात हुई। कुछ लोग उनकी छवि को खराब करने के लिए साजिश कर रहे हैं।

आप के पेज पर महाराज पर निशाना

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के बेशक आम आदमी पार्टी में जाने की संभावनाओं से सियासी चर्चा गरमा रही हैं, लेकिन आप की उत्तराखंड इकाई के फेसबुक पेज पर महाराज पर निशाना साधा गया है। इस पेज पर लिखा है, याद रखा जाएगा।

जब उत्तराखंड जल रहा था, तब नेता चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस पेज पर सतपाल महाराज के फेसबुक संदेश और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह की फोटो चस्पा की गई है। संदेश में महाराज ने पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के सिंबुलबाड़ी क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने का जिक्र है। उधर, आम आदमी पार्टी से जुड़े नेता इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के प्रभारी दिनेश मोहनिया भी कुछ दिनों पहले यह शिगूफा छोड़ चुके हैं कि प्रदेश के एक कैबिनेट मंत्री व चार विधायक पार्टी के संपर्क में हैं और सही समय आने पर वे पार्टी में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed