फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Ropeway will be built from Auli to Gaursu, winter tourism will get wings

उत्तराखंड: औली से गौरसू तक बनेगा रोपवे, शीतकालीन पर्यटन को लगेंगे पंख

Mon, 01 Nov 2021 12:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 01 Nov 2021 12:57 PM IST
सार

राज्य की विषम भौगोलिक स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार का धार्मिक और साहसिक पर्यटक स्थलों को रोपवे से जोड़ने पर फोकस है।

विज्ञापन
uttarakhand news: Ropeway will be built from Auli to Gaursu, winter tourism will get wings
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

स्कीइंग के प्रसिद्ध औली में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गौरसू तक रोपवे का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। एनएचएआई की ओर से रोपवे की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी। सरकार का मानना है कि रोपवे निर्माण होने से साहसिक पर्यटक आसानी से गौरसू तक पहुंच सकेगी। जिससे साहसिक और शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 

विज्ञापन


पर्यटन विभाग व सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के बीच समझौता
राज्य की विषम भौगोलिक स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार का धार्मिक और साहसिक पर्यटक स्थलों को रोपवे से जोड़ने पर फोकस है। इससे यात्रियों और पर्यटकों को एक प्रदूषण मुक्त यातायात के साधन उपलब्ध हो सके। रोपवे के लिए पर्यटन विभाग व सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन में हस्ताक्षर किया गया है। 
विज्ञापन


सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधीन नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) की ओर से प्रथम चरण में औली से गौरसू तक रोपवे निर्माण की डीपीआर बनाई जाएगी। औली में बर्फ कम होने से कई बार विंटर गेम का आयोजन नहीं हो पाता है। जबकि गौरसू में अच्छी बर्फबारी होती है। रोपवे बनने से गौरसू तक पर्यटक आसानी से पहुंच सकेंगे और शीतकालीन खेलों को बढ़ावा मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के पर्यटक स्थलों को रोपवे से जोड़ने की योजना है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही देश-दुनिया के पर्यटक उत्तराखंड में रोमांच भरे सफर का आनंद उठाने के लिए आकर्षित होंगे। गौरसू रोपवे पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में पूरे साल भर पर्यटन गतिविधियां चले। इसके लिए शीतकालीन और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। -सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed