फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Roadways employee warning for protest in 5 days

Uttarakhand: रोडवेज कर्मचारियों ने दी चेतावनी, 15 दिन में मांगे पूरी नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन

Mon, 12 Dec 2022 07:42 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 12 Dec 2022 07:42 PM IST
सार

शाखा अध्यक्ष कलम सिंह तोमर ने आरोप लगाया कि एस्मा लगा होने के कारण कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के बजाए निगम उत्पीड़नात्मक कार्रवाई कर रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Roadways employee warning for protest in 5 days
आंदोलन को तैयार कर्मचारी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान 15 दिन में न होने पर परिषद ने आंदोलन की चेतावनी दी है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सोमवार को पर्वतीय डिपो के सहायक महाप्रबंधक को आंदोलन का नोटिस दे दिया।

विज्ञापन


Dehradun: डीजीएफटी के रिश्वतखोर पूर्व सेक्शन इंचार्ज को पांच साल की जेल, दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगा
विज्ञापन


शाखा अध्यक्ष कलम सिंह तोमर और शाखा मंत्री नमन शर्मा ने कहा है कि पूर्व में भी वह मांगें उठाते आ रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एस्मा लगा होने के कारण कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के बजाए निगम उत्पीड़नात्मक कार्रवाई कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं प्रमुख मांगें

- बसों के लिए कलपुर्जे उपलब्ध कराए जाएं, जिससे बस सेवा प्रभावित न हो।
- मसूरी-देहरादून के बीच रोडवेज की बसों के फेरे बढ़ाए जाएं।
- नो एक्सीडेंट, इंजन, बैटरी रिवार्ड के बिल बनाकर तत्काल भुगतान किया जाए।
- डग्गामार बसों का संचालन तत्काल बंद कराया जाए।
- जब तक बसों की पूरी व्यवस्था नहीं होती तब तक नए रूटों पर बस संचालन न किया जाए।
- डिपो के भीतर 50 ड्राइवर, 50 कंडक्टर उपलब्ध हों, ताकि कर्मचारियों पर काम का बोझ न बढ़े।
- 166 व्हील बेस के छोटे वाहनों को मैदानी नहीं पर्वतीय मार्गों पर ही चलाया जाए।
- डिपो में कर्मचारियों की पदोन्नति कर लिपिकों की कमी दूर की जाए।
- ट्रांसपोर्ट नगर कार्यशाला में सभी सुविधाएं उपलब्ध न होने तक पर्वतीय डिपो की कार्यशाला को यहां शिफ्ट न किया जाए।
- किसी भी दशा में चालकों की रिकवरी न की जाए। निगम हित में बस स्टेशन मसूरी में केंद्र प्रभारी की नियुक्ति की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed