{"_id":"614da2628ebc3efb5425d919","slug":"uttarakhand-news-restaurants-and-toilets-will-be-built-on-old-bridges-that-are-not-in-use-says-satpal-maharaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: प्रदेश में उपयोग में नहीं आ रहे पुराने पुलों पर बनेंगे रेस्टोरेंट और शौचालय- सतपाल महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: प्रदेश में उपयोग में नहीं आ रहे पुराने पुलों पर बनेंगे रेस्टोरेंट और शौचालय- सतपाल महाराज
Fri, 24 Sep 2021 03:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 24 Sep 2021 03:46 PM IST
सार
लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पुराने पुलों जिनका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है उनके संबंध में सभी मुख्य अभियंताओं से जानकारी मांगी गई है। सभी मुख्य मार्गों को गड्ढा मुक्त बनाया जाएगा। पैच मरम्मत का कार्य भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में लोक निर्माण विभाग के उपयोग में नहीं आ रहे पुराने पुलों पर रेस्टोरेंट और शौचालय बनाए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए। गुरुवार को यमुना कॉलोनी स्थित प्रमुख अभियंता कार्यालय में हुई विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 30 से 40 पुराने पुल हैं, जिनके आस पास नए पुलों का निर्माण किया जा चुका है। बैठक में मंत्री ने प्रदेश की सभी मुख्य सड़कों को 31 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में मंत्री ने कहा कि पुराने पुलों जिनका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है उनके संबंध में सभी मुख्य अभियंताओं से जानकारी मांगी गई है। सभी मुख्य मार्गों को गड्ढा मुक्त बनाया जाएगा। पैच मरम्मत का कार्य भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 5827 किमी सड़कों को चिह्नित किया गया था, जिनमें से 1668 किमी(28.63 प्रतिशत) सड़कों के पैच मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पूर्व में निर्देश दिए थे कि सड़कों एवं पुलों के निर्माण के दौरान जितने भी मुआवजे लंबित हैं उनका निपटारा किया जाए। इस कार्य के लिए 125 करोड़ के बजट की व्यवस्था की गई है। जिसमें से 35 करोड़ की धनराशि अवमुक्त कर 13.92 करोड़ की धनराशि का भुगतान भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विभागीय मंत्री ने कहा कि पूर्व की बैठकों में निर्णय लिया गया था जिन स्थानों पर मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं है उन स्थानों से पूर्व कनेक्टिविटी न होने के साइन बोर्ड लगाए जाएं। विभाग द्वारा मोबाइल कनेक्टिविटी की सूचना के लिए साइन बोर्ड लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। पौड़ी जोन में इस तरह के साइन बोर्ड लगाए जा चुके हैं। मंत्री ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्गों पर सर्वऋतु परियोजना के तहत कार्य किया जा रहा है। अनुबंधों में ही नाली निर्माण, रिटेनिंग वॉल और ब्रेस्ट बॉल बनाए जाने की व्यवस्था की गई है।
अधिकतर स्थानों पर 90 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। वर्षा काल में रखरखाव का कार्य संबंधित ठेकेदार द्वारा ही किया जा रहा है। बैठक में बताया गया कि सिरोबगड़ में भूस्खलन के कारण सड़क बार-बार बंद हो जाती थी इसलिए इस स्थान पर 3.72 किमी लंबाई में मार्ग का निर्माण करने के साथ-साथ तीन बड़े पुलों का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा चारधाम यात्रा मार्ग के अवरूद्ध होने की स्थिति में विभिन्न वैकल्पिक मार्गों के चिन्हीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
समीक्षा बैठक के बाद मंत्री ने उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग मिनीस्ट्रियल एसोसिएशन एवं उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की लंबित समस्याओं का संज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि उनका निपटारा किया जाए। बैठक में मंत्री ने कहा कि निर्माण खंड टिहरी को पुनर्स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा जूनियर इंजीनियरों के स्थायीकरण के लिए विभागीय परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि खाली पदों के सापेक्ष अधिशासी अभियंता प्रभारी सहायक अभियंता बनाए जाएंगे।