{"_id":"5f44aac1795de4203b024909","slug":"uttarakhand-news-reshuffle-of-five-ias-departments-transfer-of-two-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : पांच आईएएस के विभागों में फेरबदल, दो अफसरों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : पांच आईएएस के विभागों में फेरबदल, दो अफसरों का तबादला
Tue, 25 Aug 2020 11:48 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने सचिवालय में तैनात पांच आईएएस अफसरों के विभागों में फेरबदल कर दिया है। जबकि दो डिप्टी कलेक्टरों का तबादला किया गया है। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से सोमवार को जारी आदेश के अनुसार, अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार को बाह्य सहायतित परियोजनाओं का भी प्रभार दिया गया है। यह विभाग प्रमुख सचिव आनंद बर्द्धन के पास था।
विज्ञापन
उन्हें हल्का किया गया है। सचिव शैलेश बगौली से परियोजना निदेशक बाह्य सहायतित परियोजनाएं का प्रभार हटा दिया गया है। ये दायित्व अब प्रभारी सचिव एसए मुरुगेशन देखेंगे। दोनों आईएएस अफसरों के बाकी प्रभारों में कोई बदलाव नहीं है।
विज्ञापन
अपर सचिव कै.आलोक शेखर तिवारी को शिक्षा का दायित्व दिया गया है। उनसे अपर सचिव वैकल्पिक ऊर्जा तथा ऊर्जा का प्रभार हटा लिया गया है। पौड़ी के डिप्टी कलेक्टर अंशुल सिंह को हरिद्वार और हरिद्वार के डिप्टी कलेक्टर प्रतीक जैन का नैनीताल के डिप्टी कलेक्टर पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन