फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : Recruitment will be done on many posts through youth welfare and PRD

उत्तराखंड : युवा कल्याण व पीआरडी के माध्यम से कई पदों पर होगी भर्ती, शासनादेश जारी

Thu, 22 Apr 2021 10:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 22 Apr 2021 10:40 AM IST
सार

युवा कल्याण विभाग का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की युवा प्रतिभाओं को आगे लाना है। जबकि पीआरडी के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षितों की विभिन्न विभागों में तैनाती की जाती रही है।

विज्ञापन
uttarakhand news : Recruitment will be done on many posts through youth welfare and PRD
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से प्रदेश में अब नर्सिंग सहायक, वार्ड ब्वाय, वैयक्तिक सहायक, सहायक खेल प्रशिक्षक सहित कई पदों पर विभिन्न विभागों को युवा उपलब्ध कराए जाएंगे। शासन की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


युवा कल्याण विभाग का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की युवा प्रतिभाओं को आगे लाना है। जबकि पीआरडी के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षितों की विभिन्न विभागों में तैनाती की जाती रही है। अब तक क्लर्क, चौकीदार, चालक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर इनकी तैनाती की जाती रही है, लेकिन अब नर्सिंग सहायक, वार्ड ब्वाय, वैयक्तिक सहायक, सहायक लेखाकार आदि की युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के माध्यम से विभिन्न विभागों में तैनाती की तैयारी है।
विज्ञापन


युवा कल्याण विभाग के प्रभारी सचिव बृजेश कुमार संत की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भविष्य में अन्य कार्यों को भी मांग के आधार पर इसमें शामिल किया जाएगा। इन सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता व अर्हता पदों के अनुरूप रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गड़बड़ी की है आशंका

विभागी सूत्रों का कहना है कि इसके जरिये विभिन्न विभागों में युवाओं को बड़ी संख्या में बैक डोर से रखे जाने की तैयारी है। हालांकि, विभागीय सचिव संत का कहना है कि विभागों से मांग के अनुरूप युवाओं की तैनाती की जाएगी। इन पदों पर शैक्षिक योग्यता रखने वाले युवाओं को ही रखा जाएगा। विभाग की ओर से इन पदों पर तैनाती के लिए विज्ञप्ति जारी नहीं की जाएगी।

नर्सिंग सहायक और वार्ड ब्वाय सहित विभिन्न पदों के लिए युवाओं को युवा कल्याण एवं पीआरडी के माध्यम से रखे जाने के लिए पूर्व के 2006 के एक शासनादेश को संशोधित किया गया है। मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री के निर्देश के बाद ही यह संशोधन हुआ है।
-बृजेश कुमार संत, प्रभारी सचिव युवा कल्याण 

बिना किसी चयन प्रक्रिया को अपनाए विभिन्न विभागों में इस तरह से की जाने वाली तैनाती युवाओं के साथ धोखा है। इससे भाई भतीजावाद एवं भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। विभाग मंत्रियों, अधिकारियों एवं विधायकों की सिफारिश से नियुक्तियों का बड़ा अड्डा बन जाएगा।
-रविंद्र जुगरान, आप नेता एवं राज्य युवा कल्याण परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed