फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Recruitment process for nursing officer posts in government medical colleges started

Uttarakhand: मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग अधिकारी पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, खाली पदों की विज्ञप्ति जारी

Tue, 12 Mar 2024 04:03 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 12 Mar 2024 04:03 PM IST
सार

चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेजों व राज्य कैंसर अस्पताल हल्द्वानी में महिला और पुरुष नर्सिंग अधिकारियों के 1455 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए अभ्यर्थी 12 मार्च से एक अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News Recruitment process for nursing officer posts in government medical colleges started
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों में राज्य कैंसर अस्पताल हल्द्वानी में नर्सिंग अधिकारियों के 1,455 पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। 12 मार्च से अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। अंतिम तिथि एक अप्रैल निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया, चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेजों व राज्य कैंसर अस्पताल हल्द्वानी में महिला और पुरुष नर्सिंग अधिकारियों के 1455 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए अभ्यर्थी 12 मार्च से एक अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

खाली पदों में अनुसूचित जाति वर्ग के 288, अनुसूचित जनजाति के 59 और अन्य पिछड़ा वर्ग के 211, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 211 और सामान्य श्रेणी के लिए 753 पद हैं। बताया, इन पदों के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.ukmssb.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बना चुके पार्टी छोड़ने का मन, ये है नाराजगी; राजनीतिक गलियारों में हलचल

अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित है। इन पदों पर चयन प्रक्रिया वर्षवार मेरिट पर होगी। नर्सिंग अधिकारी पदों के लिए शैक्षिक अर्हता में भारतीय नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त विवि से बीएससी ऑनर्स, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, उत्तराखंड और भारतीय नर्सिंग परिषद में पंजीकरण होना अनिवार्य है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed