फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Recruitment in police, notification will be issued for 1521 constables and 197 daroga post

उत्तराखंड: पुलिस में जल्द शुरू होगी भर्ती, 1521 सिपाहियों और 197 दरोगाओं के पद के लिए जारी होगा नोटिफिकेशन

Sat, 18 Dec 2021 06:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 18 Dec 2021 06:56 PM IST
सार

शासन ने उत्तराखंड पुलिस विज्ञप्ति जारी करने के तत्काल आदेश उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को दे दिए हैं।

विज्ञापन
uttarakhand news: Recruitment in police, notification will be issued for 1521 constables and 197 daroga post
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड पुलिस विभाग में जल्द भर्ती शुरू होने वाली है। शासन ने सिपाहियों के 1521 पद और 197 दरोगाओं की भर्ती की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन

 
शासन ने उत्तराखंड पुलिस विज्ञप्ति जारी करने के तत्काल आदेश उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को दे दिए हैं। देवभूमि बेरोजगार मंच के अध्यक्ष राम कंडवाल ने बताया कि 17 दिसंबर को हमने मुख्यमंत्री आवास कूच किया था। जिसके बाद वहां पर मुख्यमंत्री के पीआरओ राजेश सेठी जी आए थे और उन्होंने कहा था मुख्यमंत्री पुष्कर सिंहध धामी आज ही आदेश कर देंगे।
विज्ञापन


कहा कि बेरोजगार लगातार धरने प्रदर्शन कर रहा था और आज उनका धरना प्रदर्शन सफल हो गया। पिछले तीन साल से वह इस विज्ञप्ति के लिए लगातार मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय घेराव कर रहे थे और आज लाखों युवाओं को उत्तराखंड सरकार ने यह तोहफा दिया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी माह निकलेगी विज्ञप्ति
लंबे समय से कांस्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। शासन ने कांस्टेबल भर्ती को संपन्न करवाने के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) को अधियाचन भेज दिया है। आयोग इसी माह भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करेगा। 

यह भर्ती नवंबर में शुरू होनी थी लेकिन आयु सीमा को लेकर इस पर हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई थी। इसके बाद इस भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करने पर रोक लग गई थी। अब शासन ने दोबारा यूकेएसएसएससी को भर्ती करवाने के लिए अधियाचन भेज दिया है। अब आयोग इस माह के अंत तक भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करेगा। 1521 पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए युवा लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। 


छूट के बाद उम्र सीमा 23 वर्ष रहेगी
प्रदेश में कांस्टेबल की भर्ती के लिए उम्र सीमा 22 वर्ष निर्धारित है, लेकिन कोरोनाकाल के चलते शासन की ओर से प्रदेश में होने वाली भर्तियों में युवाओं को एक साल की छूट प्रदान की गई है। यह छूट पुलिस भर्ती में भी मिलेगी। शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट रहेगी। 

शासन की ओर से कांस्टेबल भर्ती के लिए अधियाचन मिला है। आयोग इस माह के अंत तक भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करेगा। कोरोनाकाल के चलते भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को एक साल की छूट मिलेगी।
- संतोष बडोनी, सचिव, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed